अन्य
रोहित और विराट के संन्यास ने किया हैरान: दिलीप वेंगसरकर
jantaserishta.com
23 May 2025 2:05 PM IST

x
मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज दिलीप वेंगसरकर ने कहा है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के संन्यास का अनुमान उन्हें इंग्लैंड दौरे से पहले नहीं था।
समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए दिलीप वेंगसरकर ने कहा कि, "रोहित शर्मा और विराट कोहली बेहतरीन क्रिकेटर रहे हैं। भारतीय क्रिकेट में उनका योगदान बहुत बड़ा रहा है। मैं उनके टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की खबर से हैरान था। इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज होनी है। मुझे लग रहा था कि इस सीरीज के बाद दोनों टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले सकते हैं। लेकिन उसके ठीक पहले अब ये उनका फैसला है।"
वेंगसरकर ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि वे दोनों अब फिर से टेस्ट क्रिकेट में वापसी करेंगे लेकिन अगर वे इंग्लैंड दौरे पर जाते तो अच्छा लगता।"
पूर्व मुख्य चयनकर्ता ने कहा, "रोहित और विराट का संन्यास भारतीय टीम के लिए बड़ी क्षति है। दोनों अनुभवी खिलाड़ी थे। उन्होंने काफी रन बनाए हैं। उनके संन्यास के बाद नए लोगों को मौका मिलेगा। देखना होगा कि उनकी जगह कौन लेता है। नए खिलाड़ी टीम में जगह बनाने के लिए अच्छा प्रदर्शन करेंगे।"
रोहित और विराट के विकल्प के सवाल पर पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने कहा, "श्रेयस अय्यर बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं, वह जिस तरह से खेलते हैं उनकी तारीफ होनी चाहिए।"
दिलीप वेंगसरकर ने मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग 2025 पर भी बात की, जो अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के रूप में चार टीमें अंतिम प्लेऑफ में जगह बना चुकी हैं।
दिलीप वेंगसरकर ने कहा कि वह चाहते हैं कि इस बार आरसीबी या पंजाब किंग्स खिताब जीते।
आरसीबी और पंजाब किंग्स पिछले 17 सीजन में एक भी खिताब नहीं जीत सकी है। आरसीबी तीन फाइनल खेली है और तीनों में उसे हार का सामना करना पड़ा। वहीं पंजाब किंग्स ने अपना एकमात्र फाइनल 2014 में खेला था, जिसमें उनको हार मिली थी। इस बार दोनों टीमों के पास अपना पहला खिताब जीतने का मौका है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





