अन्य

दिल्ली पुलिस ने DRDO वैज्ञानिक को किया गिरफ्तार

Deepa Sahu
18 Dec 2021 5:34 PM GMT
दिल्ली पुलिस ने DRDO वैज्ञानिक को किया गिरफ्तार
x
रोहिणी कोर्ट में इसी महीने हुए कम तीव्रता वाले बम धमाके के संबंध में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के वैज्ञानिक को गिरफ्तार किया है।

रोहिणी कोर्ट में इसी महीने हुए कम तीव्रता वाले बम धमाके के संबंध में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के वैज्ञानिक को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। नौ दिसंबर को कोर्ट रूम संख्या 102 में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति घायल हो गया था।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी की पहचान डीआरडीओ के वरिष्ठ वैज्ञानिक भारत भूषण कटारिया (47) के रूप में हुई है। वह शुक्रवार को गिरफ्तार हुआ था। पुलिस ने बताया कि कटारिया ने कोर्टरूम के अंदर एक टिफिन बॉक्स के अंदर विस्फोटक लगाया था क्योंकि अपने एक पड़ोसी को मारना चाहता था, जो एक वकील है।
दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना के अनुसार, घटना वाले दिन आरोपी दो बैग लेकर कोर्टरूम में सुबह 9.33 बजे दाखिल हुआ, जिनमें से एक बैग वह कोर्टरूम में छोड़ आया। वह कोर्ट परिसर से 10.35 बजे निकला। इसके बाद उसने बाइक के रिमोट कंट्रॉल से विस्फोटक में धमाका कर दिया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर कई केस दर्ज किए हैं। वे पड़ोसी हैं और एक ही इमारत में रहते हैं। प्राथमिक जांच में लगता है कि कटारिया वकील से ईर्श्या करता है।
Next Story