अन्य
रोहिंग्या और घुसपैठियों को करना चाहिए देश से बाहर : वीरेंद्र सचदेवा
jantaserishta.com
20 Jan 2025 8:19 AM IST

x
नई दिल्ली: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के आरोपी की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि दिल्ली में अवैध घुसपैठियों की समस्या कितनी गंभीर है।
वीरेंद्र सचदेवा ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि हम पहले से ही कहते आ रहे हैं कि देश से रोहिंग्या और घुसपैठियों को बाहर करना चाहिए। अब जब पुलिस ने अवैध तरीके से घुसे हुए एक बांग्लादेशी आरोपी को गिरफ्तार किया है, तो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मौन क्यों हैं? जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी, तब तक केजरीवाल इन घुसपैठियों के बचाव में कई बयान दिए, लेकिन अब जब गिरफ्तारी हो चुकी है, तब उनका मुंह बंद है।
उन्होंने कहा कि यह एक बड़ा सवाल है कि क्या केजरीवाल घुसपैठियों के पक्ष में हैं और उनका समर्थन करते हैं, या फिर वह इस मुद्दे को नजरअंदाज कर रहे हैं। दिल्ली में घुसपैठियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और यह देश की सुरक्षा के लिए खतरे की बात है। अब वक्त आ गया है कि दिल्ली सरकार इस मुद्दे पर और सख्त कदम उठाए और घुसपैठियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करे।

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story