अन्य

रोहन गुप्ता ने की अमेरिका में दिए राहुल गांधी के बयान की निंदा, कहा- यह सिखों का अपमान

jantaserishta.com
11 Sept 2024 8:19 AM IST
रोहन गुप्ता ने की अमेरिका में दिए राहुल गांधी के बयान की निंदा, कहा- यह सिखों का अपमान
x
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के नेता रोहन गुप्ता ने मंगलवार को अमेरिका में दिए राहुल गांधी के बयान को लेकर उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को विदेश जाकर इस तरह के बयान देने से बचना चाहिए, क्योंकि अगर वो ऐसा करेंगे, तो इससे उन्हें ही नुकसान होगा।
दरअसल, तीन दिवसीय दौरे पर अमेरिका पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत की धार्मिक स्वतंत्रता पर कुछ ऐसा बयान दिया दे दिया, जिसके बाद से बीजेपी उन पर हमलावर है।
राहुल गांधी ने कहा था, “भारत में सिखों को धार्मिक मान्यताओं को मानने की आजादी नहीं है। उन्हें पगड़ी पहनने से रोका जा रहा है और यह सब मौजूदा सरकार के शासनकाल में हो रहा है।” उनके इसी बयान बीजेपी नेता रोहन गुप्ता ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
रोहन गुप्ता ने कहा, “राहुल गांधी के इस बयान से पूरा देश अचंभित है कि आखिर भारत में सिखों को पगड़ी नहीं पहनने दिया जा रहा है। उन्हें धार्मिक मान्यताओं को मानने की इजाजत नहीं दी जा रही है। आखिर ये बात आई कहां से? ऐसी स्थिति तो आज तक हमारे देश में कभी पैदा ही नहीं हुई कि किसी को अपने धर्म के नियमों को मानने की इजाजत ना मिले। भारत में पूरी स्वतंत्रता है।”
उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता है कि राहुल गांधी के लिए उचित रहेगा कि वो विदेश जाकर किसी कार्यक्रम में भारत के संबंध में इस तरह के बयान दें, अगर वो ऐसा करेंगे, तो इससे भारत की अस्मिता पर असर पड़ेगा और दूसरी बात उनकी विश्वसनीयता को भी ठेस पहुंचेगी। मुझे लगता है कि विपक्ष को इस तरह की बयानबाजी करने से बचना चाहिए। उन्हें ऐसा करने से किसी भी प्रकार का राजनीतिक फायदा होने वाला नहीं है। अगर उन्हें लगता है कि इस तरह के बयान से कोई फायदा मिलेगा, तो यह उनकी गलतफहमी है। राजनीति और धर्म को एक-दूसरे से अलग रखना चाहिए। इसे आपस में नहीं मिलाना चाहिए।”
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story