अन्य
इराक में अमेरिकी सैन्य एयरबेस पर रॉकेट से हमला, कई सैनिक घायल
jantaserishta.com
6 Aug 2024 10:50 AM IST

x
वाशिंगटन: पश्चिमी इराक में अमेरिकी सैनिकों के एक एयरबेस पर हमला हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि हमले में कई अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को इराक में अमेरिकी सैनिकों के बेस पर रॉकेट से हमला किया गया। हमले के वक्त कई सैनिक वहीं मौजूद थे। इस हमले में कई घायल हो गए।
सूत्रों ने बताया कि पश्चिमी इराक में अल असद एयरबेस पर दो रॉकेट दागे गए। एक इराकी सुरक्षा सूत्र ने बताया कि रॉकेट बेस के अंदर गिरे। यह स्पष्ट नहीं है कि यह हमला हमास नेता इस्माइल हानिया की हत्या पर ईरान द्वारा जवाबी कार्रवाई करने की धमकी से जुड़ा था या नहीं। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से एक सैनिक की हालत गंभीर बनी हुई है। हताहतों की संख्या और भी बढ़ सकती है। एक अधिकारी ने बताया कि बेस के कर्मचारी हमले के बाद हुए नुकसान का आकलन कर रहे हैं।
ज्ञात हो कि पिछले हफ्ते ईरान की राजधानी तेहरान में फिलिस्तीनी इस्लामी समूह हमास के राजनीतिक नेता इस्माइल हानिया की हत्या कर दी गई थी। इस हमले के बाद ईरान ने इजरायल से बदला लेने की धमकी दी थी। ईरान ने इस हत्या के लिए इजरायल को दोषी ठहराया है, लेकिन उन्होंने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





