अन्य

चंडीगढ़ में जीरकपुर बैरियर पर सड़क हादसा, तीन की मौत, आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
15 March 2025 8:20 AM IST
चंडीगढ़ में जीरकपुर बैरियर पर सड़क हादसा, तीन की मौत, आरोपी गिरफ्तार
x
चंडीगढ़: चंडीगढ़ के जीरकपुर बैरियर पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन लोगों की जान चली गई। यह घटना रात करीब 2 बजे की है, जब पुलिस का एक नाका चेकिंग के लिए लगा हुआ था।
चंडीगढ़ के डीएसपी जसविंदर सिंह ने बताया कि जीरकपुर-चंडीगढ़ बैरियर पर रोजाना नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जाती है। उस रात भी तीन पुलिसकर्मी ड्यूटी पर थे। इसी दौरान जीरकपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक पोलो कार ने चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी।
इस हादसे में कॉन्स्टेबल सुदर्शन, होमगार्ड जवान रजनीश और 23 साल के एक युवक समर्थ की मौके पर ही मौत हो गई। समर्थ नाम का युवक अपनी कार की जांच के लिए नाके पर रुका था, लेकिन तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गया।
डीएसपी जसविंदर सिंह ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों की जान चली गई। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से भाग गया, लेकिन पुलिस ने उसे बाद में अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया।
जांच में पता चला कि आरोपी एक कार डीलर के पास गाड़ियां साफ करने का काम करता था। उसने रात 10 बजे शोरूम से कार ली थी और अपने तीन नाबालिग दोस्तों के साथ घूमने निकला था।
डीएसपी ने बताया कि ड्राइवर शराब के नशे में था, जिसके चलते उसने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया और यह हादसा हो गया।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे ने सड़क सुरक्षा और नशे में गाड़ी चलाने के खतरों को एक बार फिर उजागर किया है। चंडीगढ़ पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे नशे में वाहन न चलाएं और ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story