अन्य

'नमो भवन' पर राजद का तंज, 'रोजगार भवन' और 'किसान भवन' कब बनेगा ?

jantaserishta.com
7 July 2024 5:08 PM IST
नमो भवन पर राजद का तंज, रोजगार भवन और किसान भवन कब बनेगा ?
x
पटना: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के 'नमो भवन' निर्माण वाले सुझाव पर राजनीति गरमा गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा को जिस सीट पर 60 प्रतिशत से अधिक वोट मिले हैं, वहां 'नमो भवन' का निर्माण किया जाएगा।
निशिकांत दुबे के बयान पर राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने पलटवार किया है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि जहां पर इंडिया गठबंधन को 60 प्रतिशत से अधिक वोट मिले हैं, वहां पर कौन से भवन का निर्माण किया जाएगा?
उन्होंने आगे कहा, ''इस देश को नियम, कानून और संविधान से चलाने के लिए हर एक पार्टी के सांसद ने संकल्प लिया है। जो अयोध्या भवन बना हुआ है, वहां तो जनता ने भाजपा को सबक सिखा दिया। वहां तो जीत नहीं पाए तो अब 'नमो भवन' बनाकर क्या करेंगे? 'हर-हर मोदी, घर-घर मोदी' तो खत्म हो गया है।''
उन्होंने कहा, ''ये बताइए कि रोजगार देने वाला भवन कहां बनेगा? किसान भवन कहां बनेगा? जिनके मेहनत और पसीने से सबका पेट भरता है। इसका जवाब दीजिए।'' कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर मृत्युंजय तिवारी ने कहा, ''राहुल गांधी को पूरा देश उम्मीदों से देख रहा है। वो जो कुछ भी बोल रहे हैं, उसकी ऊर्जा, नौजवानों, किसानों और महिलाओं में देखी जा रही है। इसलिए, राहुल गांधी की यह बात सत्य है कि भाजपा इस बार गुजरात में हारने वाली है।''
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story