अन्य

भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर के बयान पर राजद ने की कार्रवाई की मांग

jantaserishta.com
11 March 2025 8:58 AM IST
भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर के बयान पर राजद ने की कार्रवाई की मांग
x
पटना: भाजपा के विधायक हरिभूषण ठाकुर के होली के दिन मुसलमानों से घरों से नहीं निकलने की अपील करना राजद को पसंद नहीं आया। राजद ने भाजपा विधायक पर कार्रवाई करने और सदन में माफी मांगने की मांग कर दी।
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने विधायक के बयान पर भाजपा को संस्कारहीन बताते हुए कहा कि सभी मनुष्यों का खून बराबर होता है। भगवान सबको जन्म देते हैं। भाजपा के लोग संस्कारहीन हैं इसलिए इस तरह की बातें बोलते हैं। देश और दुनिया के लोग देख रहे हैं कि भाजपा के नेता किस तरह का बयान दे रहे हैं। हिंदू घर से बाहर निकलेंगे और मुस्लिम घर में क्यों बंद रहेंगे? मुसलमान ने क्या बिगाड़ा है?
उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकार थी तो सभी धर्मों और सभी जातियों के लोग एक साथ मिलकर रहते थे। सबके लिए बराबर काम किया जाता था। हिंदू हो या मुस्लिम, सभी लोग एक-दूसरे के पर्व-त्योहार में शामिल होते थे। हम लोग मजार पर जाते हैं तो वे लोग भी दीपावली और होली में हमारे घर आते हैं।
विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भाजपा विधायक के बयान पर कहा कि इस तरह का बयान कोई कैसे दे सकता है? मुख्यमंत्री कहां हैं? महिला विधायक जमीन से जुड़े मामलों पर सवाल करती हैं तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन में फटकार लगाते देर नहीं करते हैं, तो क्या भाजपा विधायक के बयान पर मुख्यमंत्री उन्हें फटकार लगाएंगे? भाजपा के रंग में जदयू पूरी तरह आ चुकी है। एक मुसलमान की रक्षा पांच-छह हिंदू करेंगे।
उन्होंने कहा कि जो लोग समाज में जहर फैला रहे हैं, उन्हें रोकने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हिम्मत दिखाएं और सदन में माफी मंगवाएं। उनके बयान पर अपनी चुप्पी तोड़ें, सिर्फ कुर्सी के जुगाड़ में ही मत रहिए।
राजद एमएलसी सुनील कुमार ने भी विधायक हरिभूषण ठाकुर के बयान पर कहा कि भाजपा इस तरह का बयान देकर राज्य में दंगा करवाना चाहती है। दो-तीन दिन के अंदर होली है और ये चाहते हैं कि होली में कई क्षेत्रों में दंगा हो जाए, इसलिए इस तरह का बयान देते रहते हैं। भाजपा का मूल मंत्र यही है। इस तरह का बयान आरएसएस की उपज है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story