अन्य

भाजपा के पक्ष में होगा यूपी विधानसभा उपचुनाव का परिणाम : धर्मवीर प्रजापति

jantaserishta.com
16 Oct 2024 8:17 AM IST
भाजपा के पक्ष में होगा यूपी विधानसभा उपचुनाव का परिणाम : धर्मवीर प्रजापति
x
लखनऊ: निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके महाराष्ट्र और झारखंड के अलावा देश के 15 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। इसमें उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटें भी शामिल हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने आईएएनएस से बात करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी।
धर्मवीर प्रजापति ने आईएएनएस से बात करते हुए दावा किया कि निश्चित रूप से महाराष्ट्र और झारखंड में भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीतेगी और उत्तर प्रदेश का परिणाम भी हमारे पक्ष में रहेगा।
उन्होंने कहा कि लोकसभा के चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता को भ्रमित किया गया था, लेकिन अब जनता सबको पहचान चुकी है और विपक्ष की बातों में नहीं आने वाली है। उपचुनाव में यूपी की जनता भाजपा को अपना आशीर्वाद देगी, जिसका परिणाम हमारे पक्ष में आएगा।
धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि हरियाणा के अलावा जम्मू-कश्मीर में भी चुनाव हुआ। वहां पर भी ईवीएम से मत डाले गए, लेकिन हम लोग हार गए। ऐसे में जहां हमें जीत मिलती है, वहां पर ईवीएम को लेकर सवाल उठाए जाते हैं और जहां हार जाते हैं, वहां कोई प्रश्नचिन्ह नहीं उठता। ये बिल्कुल ठीक नहीं है और चुनाव आयोग ने भी सही कहा है।
उत्तर प्रदेश उपचुनाव में इंडिया गठबंधन के साथ लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले उनके गठबंधन में मतभेद सामने आया था। ऐसे में उनकी क्या स्थिति रहती है, ये वो तय करें। लेकिन, संगठन और कार्यकर्ता मिलकर चुनाव लड़ेंगे और पूरी कोशिश रहेगी कि चुनाव हमारे पक्ष में रहे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story