अन्य

रेणुकास्वामी हत्याकांड: कर्नाटक पुलिस ने सभी 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया

jantaserishta.com
17 Jun 2024 4:24 PM IST
रेणुकास्वामी हत्याकांड: कर्नाटक पुलिस ने सभी 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया
x
बेंगलुरु: कर्नाटक पुलिस ने रेणुकास्वामी हत्या कांड में कन्नड़ सुपर स्टार दर्शन सहित सभी 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी (वेस्ट) एस. गिरीश ने सोमवार को कहा कि हत्या के बाद से ही लापता नवें आरोपी राजू उर्फ धनराज को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने 33 वर्षीय फैन की हत्या की बात सामने आने के एक दिन बाद ही दर्शन सहित 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। सूत्रों के अनुसार, राजू ने पुलिस को बताया है कि उसका दर्शन से सीधे-सीधे कोई लेना-देना नहीं है। वह पांचवें आरोपी नंदीश का दोस्त है जो दर्शन का बहुत बड़ा फैन है।
नंदीश ने राजू से वह इलेक्ट्रिक डिवाइस लिया था जिसका इस्तेमाल रेणुकास्वामी को बिजली के झटके देने के लिए किया गया था, जिसकी बाद में मौत हो गई थी। राजू और नंदीश दोनों केबल का बिजनेस करते थे। रेणुकास्वामी को मेगर नाम के इलेक्ट्रिक टेस्ट इक्विपमेंट से बिजली के झटके दिये गये थे, जिसका इस्तेमाल आम तौर पर इंसुलेशन के रेजिस्टेंस को मापने में किया जाता है।
इस बीच, वीरशैव-लिंगायत समुदाय के गुरु रंभापुरी स्वामी जी ने रेणुकास्वामी के घर जाकर उसके परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी। धर्म गुरु ने कहा, "रेणुकास्वामी की हत्या अमानवीय है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन सी पार्टी सत्ता में है, उन्हें कठोर कदम उठाने चाहिए। मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी देनी चाहिए। इस नृशंस हत्या से समाज की सिर शर्म से झुक गया है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story