अन्य

मध्यप्रदेश में रिलायंस रिटेल के फैशन ब्रांड “Yousta” का पहला कदम

Nil dhankar
28 Jan 2025 2:42 PM IST
मध्यप्रदेश में रिलायंस रिटेल के फैशन ब्रांड “Yousta” का पहला कदम
x

रिलायंस रिटेल के “Yousta” ब्रांड का इंदौर में स्टोर लॉन्च

युवाओं को मिलेगा ट्रेंडी और किफायती फैशन

इंदौर, मध्य प्रदेश, 28 जनवरी: रिलायंस रिटेल के युवा-केंद्रित फैशन ब्रांड “Yousta” ने इंदौर में अपना पहला स्टोर लॉन्च किया है। यह मध्य प्रदेश में यूस्टा का पहला कदम है, जो युवाओं को ट्रेंडी और किफ़ायती फैशन प्रदान करने का वादा करता है। यह उपलब्धि ब्रांड के मिशन को मजबूती देते हुए देशभर के युवाओं को ट्रेंडी और किफायती फैशन उपलब्ध कराने की दिशा में एक और कदम है। शुरुआत से ही यूस्टा ने अपनी रंगीन कलेक्शनों, यूनिसेक्स स्टाइल्स और "स्टारिंग नाउ" सीरीज के तहत साप्ताहिक फैशन ड्रॉप्स के जरिए युवाओं के बीच लोकप्रियता हासिल की है। केवल ₹179 से शुरू होने वाले मूल्य के साथ यह ब्रांड किफायती फैशन पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए खास है।

स्टोर की ख़ासियत:

सस्ती कीमतों पर फैशन: कपड़े और एक्सेसरीज़ की बड़ी रेंज, जिसकी कीमत सिर्फ़ ₹179 से शुरू होती है।

हर हफ्ते नया कलेक्शन: "स्टारिंग नाउ" कलेक्शन के ज़रिए हर हफ्ते लेटेस्ट फैशन उपलब्ध होगा।

आधुनिक सुविधाएँ: स्टोर में सेल्फ़-चेकआउट काउंटर और चार्जिंग स्टेशन जैसी सुविधाएँ हैं।

सामाजिक योगदान: पुराने कपड़े दान करने और स्थानीय संस्थाओं की मदद करने की पहल।

ऑनलाइन और ऑफलाइन शॉपिंग:

ग्राहक स्टोर पर जाकर खरीदारी कर सकते हैं या AJIO और JioMart जैसे प्लेटफ़ॉर्म पर ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं।


Next Story