अन्य

विजय देवरकोंडा स्टारर ‘किंगडम’ की सामने आई रिलीज डेट

jantaserishta.com
13 Feb 2025 8:38 AM IST
विजय देवरकोंडा स्टारर ‘किंगडम’ की सामने आई रिलीज डेट
x
चेन्नई: निर्देशक गौतम तिन्नानुरी की धमाकेदार मनोरंजक फिल्म 'किंगडम' सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। निर्माताओं ने अभिनेता विजय देवरकोंडा स्टारर अपकमिंग फिल्म के टाइटल के साथ रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है।
‘किंगडम’ में विजय देवरकोंडा मुख्य भूमिका में हैं। इसका टीजर तीन भाषाओं में जारी किया गया है। साथ ही, निर्माताओं ने यह भी घोषणा की कि फिल्म इस साल 30 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अभिनेता विजय देवरकोंडा ने अपने सोशल मीडिया पेज पर टीजर का लिंक शेयर करते हुए लिखा, "यह ‘किंगडम’ है। सवाल। गलतियां। खून-खराबा। नियति। ‘किंगडम’ 30 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
‘किंगडम’ का अस्थाई टाइटल 'वीडी12' था।
टीजर में जबरदस्त एक्शन देखने को मिला। फिल्म की कहानी एक वर्ग के संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी। विजय देवरकोंडा ने अपने किरदार के लिए सिक्स-पैक और एक बहुत ही दमदार लुक अपनाया है, जिसमें छोटे बाल के साथ दाढ़ी भी है। टीजर में अभिनेता जेल में नजर आए।
फिल्म के निर्देशन के साथ कहानी भी गौतम तिन्नानुरी ने लिखी है। वहीं, फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है और संपादन नवीन नूली ने किया है।
इसका निर्माण नागा वामसी एस. और साई सौजन्या ने सितारा एंटरटेनमेंट और फॉर्च्यून 4 सिनेमा के बैनर तले किया है। फिल्म को श्रीकारा स्टूडियो ने प्रस्तुत किया है।
इस फिल्म के लिए कॉस्ट्यूम की जिम्मेदारी कॉस्ट्यूम डिजाइनर नीरजा कोना संभाल रही हैं और गानों को विजय बिन्नी कोरियोग्राफ कर रहे हैं।
एक्शन सीक्वेंस से भरपूर इस फिल्म में तीन स्टंट कोरियोग्राफर - यानिक बेन, चेतन डिसूजा, रियल सतीश हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story