अन्य

बहराइच में 90 मदरसों की मान्यता रद्द करने की सिफारिश, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
2 Feb 2025 8:09 AM IST
बहराइच में 90 मदरसों की मान्यता रद्द करने की सिफारिश, मचा हड़कंप
x
बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के 90 मदरसों की मान्यता रद्द करने के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने शासन को पत्र भेजकर सख्त कार्रवाई की सिफारिश की है। इन मदरसों की नेपाल सीमा से नजदीकी को देखते हुए इनकी संदिग्ध गतिविधियों पर संज्ञान लिया गया है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय मिश्रा ने बताया कि इन मदरसों को पहले ही शासन द्वारा निर्देश दिए गए थे कि उन्हें अपने रिकॉर्ड को अपार आईडी से अपडेट करना होगा, लेकिन निर्देशों का पालन नहीं किया गया। इसके कारण प्रशासन को यह कठोर कदम उठाना पड़ा।
उन्होंने कहा कि हमने इन मदरसों के संचालकों को कई बार पत्र के माध्यम से और टेली-कॉन्फ्रेंस के जरिए निर्देश दिए थे कि बच्चों के अपार आईडी जनरेशन का काम जल्द से जल्द पूरा किया जाए, लेकिन एक सप्ताह पहले किए गए सर्वेक्षण में यह पाया गया कि 90 मदरसों में से किसी में भी अपार आईडी जेनरेशन का कार्य शुरू नहीं हुआ।
संजय मिश्रा ने बताया कि बहराइच जिले में कुल 301 मान्यता प्राप्त मदरसे संचालित हैं, जिनमें से इन 90 मदरसों ने निर्देश का पालन नहीं किया। प्रशासन की निगरानी और लगातार निर्देश देने के बावजूद मदरसा संचालकों द्वारा नियमों का पालन न किया गया, इसके चलते उनके खिलाफ यह सख्त कदम उठाया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story