अन्य

वित्तीय धोखाधड़ी रोकने के लिए इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म लाने का आरबीआई का प्रयास शानदार: इंडस्ट्री एक्सपर्ट

jantaserishta.com
7 Jun 2024 4:03 PM IST
वित्तीय धोखाधड़ी रोकने के लिए इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म लाने का आरबीआई का प्रयास शानदार: इंडस्ट्री एक्सपर्ट
x
नई दिल्ली: आरबीआई द्वारा रेपो रेट को यथावत रखने के साथ ही वित्तीय धोखाधड़ी को रोकने के लिए नया इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म लाने को लेकर इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स की ओर से केंद्रीय बैंक की सराहना की गई है।
पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में मुख्य अर्थशास्त्री, डॉ. एसपी शर्मा ने कहा कि वैश्विक चुनौतियां अभी भी बनी हुई हैं। लेकिन, आरबीआई द्वारा रेपो रेट को 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा गया है। फिलहाल हमें आने वाले समय में महंगाई को देखना होगा। अगर यह 4 प्रतिशत के आसपास आती है तो ब्याज दरों में कटौती की अधिक संभावना है।
मिराई एसेट्स इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स के फिक्स्ड इनकम के सीआईओ महेंद्र कुमार जाजू का कहना है कि आरबीआई की ओर से ब्याज दर कम करने में कोई जल्दबाजी नहीं की गई है, क्योंकि मौजूदा समय में एनर्जी और खाने-पीने की चीजों के दाम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ब्याज दरों में कमी के लिए हमें आने वाले मानसून पर नजर रखना होगा। अच्छे टैक्स कलेक्शन के कारण चालू खाते घाटे की स्थिति अच्छी बनी हुई है। हमारा मानना है कि फिक्स्ड एसेट्स के लिए माहौल अच्छा बना हुआ है।
फिनटेक प्लेटफॉर्म साइनजी के सह-संस्थापक और सीईओ, अंकित रतन ने कहा कि आरबीआई फ्रॉड को कम करने के लिए एक मजबूत फीचर के डिजिटल पेमेंट इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म के साथ आया है। यह डिजिटल पेमेंट के सभी पक्षकारों की बेहद कम लागत पर धोखाधड़ी से रक्षा करने में मदद करेगा। इस शानदार कदम के लिए मैं आरबीआई को बधाई देता हूं।
एफपीएसबी इंडिया के सीईओ कृष्णा मिश्रा ने कहा कि आरबीआई द्वारा रेपो रेट को 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा गया है। हमें इस मौके का इस्तेमाल लंबी अवधि की फाइनेंशियल प्लानिंग के लिए करना चाहिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story