अन्य

आरबीआई गवर्नर ने कहा, अप्रैल-जून तिमाही में विकास दर 7.2 प्रतिशत से ज्यादा रहने का अनुमान

jantaserishta.com
19 Jun 2024 12:57 PM IST
आरबीआई गवर्नर ने कहा, अप्रैल-जून तिमाही में विकास दर 7.2 प्रतिशत से ज्यादा रहने का अनुमान
x
मुंबई: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास ने उम्मीद जताई है कि पिछले वित्त वर्ष की मजबूत विकास दर चालू वित्त वर्ष में भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2025 की अप्रैल-जून तिमाही में भी मजबूत विकास दर जारी रहेगी। इसे अर्थव्यवस्था की मजबूत बुनियाद से बल मिलेगा।
दास ने मंगलवार को एक मीडिया कार्यक्रम में कहा, "हमें इस बात को लेकर काफी उम्मीद है कि हमने इस साल की पहली तिमाही के लिए जो अनुमान लगाया है -- 7.2 प्रतिशत का, हम उससे आगे 7.3 प्रतिशत पर चले जाएंगे।"
दास ने यह भी कहा कि निजी खपत में सुधार हो रहा है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि कृषि क्षेत्र में मजबूत वृद्धि के कारण ग्रामीण मांग में सुधार हो रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इस बार सामान्य से अधिक मानसून का अनुमान लगाया है, जिसके चलते खरीफ उत्पादन में वृद्धि होने की उम्मीद है।
आरबीआई ने 7 जून को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए वास्तविक जीडीपी का अनुमान पहले के अनुमान 7 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.2 प्रतिशत कर दिया था। गवर्नर ने कहा कि वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में जीडीपी विकास दर 7.3 प्रतिशत, दूसरी तिमाही में 7.2 प्रतिशत, तीसरी तिमाही में 7.3 प्रतिशत और अंतिम तिमाही में 7.2 प्रतिशत रहने की संभावना है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story