
x
पटना: बिहार में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मोतिहारी के रवि यादव ने तलवारबाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर चंपारण का मान सम्मान बढ़ाया है वहीं बिहार से चयनित 24 खिलाड़ियों में मात्र एक खिलाड़ी ने ही मेडल लाकर बेहतर खेल का प्रदर्शन किया है।
राजगीर में आयोजित खेलो इंडिया प्रतियोगिता में मोतिहारी से तलवारबाजी के लिए काफी संख्या में खिलाड़ियों का चयन किया गया था लेकिन रवि कुमार यादव ने कई खिलाड़ियों को हराकर कांस्य पदक जीतने का काम किया। रवि यादव ने कांस्य पदक जीतने पर खुशी जताई है लेकिन वर्ल्ड चैंपियनशिप में एक बार फिर शामिल होकर देश के लिए गोल्ड मेडल लाने का उम्मीद भी दिखाई है।
रवि यादव ने कहा कि थोड़ी सी चूक के कारण हम लोग गोल्ड मेडल लाने से चूक गए लेकिन आने वाले समय में वर्ल्ड चैंपियनशिप में हम बेहतर परफॉर्म करेंगे ।
पूर्वी चम्पारण तलवारबाजी संघ के सचिव अप्पू कुमार ने कहा कि थोड़ी सी चूक के कारण हमारे खिलाड़ी गोल्ड मेडल नहीं लाये लेकिन आने वाले समय में वर्ल्ड चैंपियन के साथ-साथ कई खेल के आयोजन होने है जिसमें हमारे खिलाड़ी बेहतर परफॉर्म करेंगे, ऐसा हम सभी को उम्मीद है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





