अन्य

रवि दुबे और सरगुन मेहता ने लॉन्च किया ‘दिल को रफू कर ले’ का ट्रेलर

jantaserishta.com
7 Dec 2024 8:14 AM IST
रवि दुबे और सरगुन मेहता ने लॉन्च किया ‘दिल को रफू कर ले’ का ट्रेलर
x
नई दिल्ली: रवि दुबे और सरगुन मेहता ने अपने नए फैमिली एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म ड्रीमियाटा ड्रामा के पहले शो ‘दिल को रफू कर ले’ का ट्रेलर लॉन्च किया।
इस शो में आयशा खान और करण वी. ग्रोवर नजर आएंगे। यह एक इमोशनल ड्रामा है जिसमें प्यार, रिश्तों और शादी की जटिलताओं को दिखाया गया है।
शो की कहानी निशान (करण वी. ग्रोवर) और निक्की (आयशा खान) की जिंदगी पर है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे दोनों अपनी-अपनी कमजोरियों के साथ जीवन और प्रेम के सफर में आगे बढ़ रहे हैं। निशान और निक्की के विचार न मिलने के कारण उनका रिश्ता कठिनाइयों से गुजरता है। शादी के बंधन का महत्व उन्हें अपने रिश्ते पर फिर से सोचने को मजबूर करता है। ट्रेलर में टूटे दिल और उनके रिश्ते को फिर से जोड़ने की कोशिशों की झलक देखी जा सकती है।
ट्रेलर में आयशा खान का किरदार अपने साथी से प्यार की उम्मीद करती दिख रहा है जो शो के भावनात्मक ड्रामा की एक झलक दिखाता है। वहीं, करण वी. ग्रोवर का किरदार निशान अपने शानदार अभिनय से कहानी में गहराई और संवेदनशीलता लाता है।
‘दिल को रफू कर ले’ अपनी खास कहानी और शानदार परफॉर्मेंस के साथ रोमांस के जॉनर को नया आयाम देने के लिए तैयार है। यह शो प्यार, कमजोरियों और शादी की ताकत को खूबसूरती से दिखाता है।
ड्रीमियाटा ड्रामा के अन्य शोज की बात करें तो इसमें गौहर खान और ईशा मालवीय अभिनीत ‘लवली लॉला’ भी शामिल है।
सरगुन ने सिमरजीत सिंह द्वारा निर्देशित 2015 की पंजाबी ऐतिहासिक रोमांटिक ड्रामा 'अंगरेज' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसमें उन्होंने धन कौर का किरदार निभाया था और उनके साथ अमरिंदर गिल ने अंग्रेज 'गेजा' की भूमिका निभाई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story