अन्य

द.अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम में राशिद की वापसी

jantaserishta.com
12 Sept 2024 5:04 PM IST
द.अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम में राशिद की वापसी
x
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के प्रमुख लेग स्पिनर राशिद खान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए टीम में वापसी कर रहे हैं। यह सीरीज 18-22 सितंबर तक शारजाह में खेली जाएगी।
राशिद आयरलैंड के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज में नहीं खेल पाए थे और यहां तक ​​कि न्यूजीलैंड के खिलाफ अफगानिस्तान के एकमात्र टेस्ट मैच से भी बाहर हैं। हालांकि, यह मैच ग्रेटर नोएडा में लगातार बारिश के कारण चार दिनों तक शुरू नहीं हो पाया और अब तक हर दिन का खेल रद्द किया गया है। मैच का अंतिम फैसला कल (शुक्रवार को) आएगा।
टीम में, अफगानिस्तान ने शीर्ष क्रम के बल्लेबाज अब्दुल मलिक को शामिल किया है, जिन्होंने हाल ही में घरेलू लिस्ट ए प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है। दरवेश रसूली, जिन्होंने सात टी-20 मैच खेले हैं और हाल ही में आयोजित लिस्ट ए कप और एससीएल 9 टूर्नामेंट में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है, को भी टीम में जगह मिली है।
मुख्य चयनकर्ता अहमद शाह सुलेमानखिल ने एक बयान में कहा, "मुजीब उर रहमान अपनी चोट से उबर रहे हैं और चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं। इब्राहिम जादरान भी न्यूजीलैंड टेस्ट के पहले टखने में मोच आने के कारण दक्षिण अफ्रीका वनडे से बाहर रहेंगे।
"हालांकि, हमने अब्दुल मलिक और दरवेश रसूली जैसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कुछ युवा खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है।" आगामी सीरीज में अफगानिस्तान पहली बार दक्षिण अफ्रीका के साथ वनडे सीरीज खेलेगा। दोनों टीमें 2019 और 2023 विश्व कप में वनडे फॉर्मेट में दो बार भिड़ चुकी हैं, जिसमें दोनों मौकों पर दक्षिण अफ्रीका विजयी रहा है।
अफगानिस्तान टीम : हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह (उपकप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अब्दुल मलिक, रियाज हसन, दरवेश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नैयब, राशिद खान, नांग्याल खरोती , अल्लाह मोहम्मद ग़जनफ़र, फज्जल हक फारुकी, बिलाल सामी, नवीद जादरान और फरीद अहमद मलिक।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story