अन्य

लखनऊ के सिविल अस्पताल में हुई गॉलब्लैडर की दुर्लभ सर्जरी

jantaserishta.com
7 Dec 2024 8:20 AM IST
लखनऊ के सिविल अस्पताल में हुई गॉलब्लैडर की दुर्लभ सर्जरी
x
लखनऊ: लखनऊ के सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने गॉलस्टोन और गॉलब्लैडर के बढ़े हुए आकार का सफल इलाज किया। खास बात यह है कि मरीज के गॉलब्लैडर का आकार लगभग 15 सेंटीमीटर हो गया था जो अपने सामान्य आकार से दोगुना है। यह अब तक दुनिया में सिर्फ नवां ऐसा मामला था।
पैंतीस साल की महिला का सफल इलाज करने वाली जनरल सर्जन डॉ. सुरम्या पाण्डेय ने बताया, ''हमारे पास 26 नवम्बर को पेट दर्द की शिकायत के साथ एक महिला आई थी। हमने मरीज शालिनी तिवारी का अल्ट्रासाउंड किया। रिपोर्ट से पता चला कि उन्हें गॉलस्टोन (पित्त की थैली में पथरी) है। इसके बाद हमने 28 नवम्बर को उनका ऑपरेशन किया।''
डॉ. पाण्डेय ने कहा, ''ऑपरेशन के दौरान हमने यह पाया कि गॉलस्टोन तो था ही, साथ ही गॉलब्लैडर का आकार भी बहुत बड़ा था। जिसे "जायंट गॉलब्लैडर" कहा जाता है। सामान्यत: गॉलब्लेडर का आकार करीब सात से आठ सेंटीमीटर होता है, लेकिन इस मरीज का गॉलब्लैडर लगभग 15 सेंटीमीटर का था, यह एक दुर्लभ स्थिति है, जो अब तक दुनिया भर में केवल नौ मरीजों में देखी गई है।''
उन्होंने बताया कि मरीज के ऑपरेशन के बाद कोई समस्या नहीं हुई। गत 3 दिसम्बर को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। शुक्रवार को वह फॉलो-अप के लिए आई थीं और पूरी तरह से फिट हैं। हमने जो ऑपरेशन किया था, वह पूरी तरह से सफल रहा है।
डॉक्टर ने कहा, ''गॉलब्लैडर की सर्जरी आमतौर पर एक सामान्य ऑपरेशन होता है, लेकिन इस केस में जो विशेष बात है, वह यह है कि गॉलब्लैडर का आकार अत्यधिक बड़ा था, जो कि बहुत ही दुर्लभ स्थिति है। अब तक यह दुनिया में केवल नौ मामलों में ही देखा गया है।''
उन्होंने बताया, ''इस ऑपरेशन में मै ऑपरेटिंग सर्जन थी। मेरी डॉक्टरों की टीम में जूनियर रेजिडेंट डॉ. मनीष, सिस्टर किरण और डॉ. एसके सिंह शामिल थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story