अन्य

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में रैपर बादशाह, डिवाइन और करण औजला ने की खूब मस्ती

jantaserishta.com
12 Jun 2024 1:34 PM IST
द ग्रेट इंडियन कपिल शो में रैपर बादशाह, डिवाइन और करण औजला ने की खूब मस्ती
x
मुंबई: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है। शो में अक्सर आने वाले मेहमान कपिल के जोक्स पर हंसते-हंसते लोटपोट हो जाते हैं। इस बार नए एपिसोड में ग्लोबल म्यूजिक सेंसेशन रैपर बादशाह, डिवाइन और करण औलजा स्पेशल गेस्ट होंगे।
मेकर्स ने बुधवार को अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो जारी किया और लिखा, "काम 25 हो या 50 सब छोड़ दो, क्योंकि इस शनिवार रैप इंडस्ट्री के कोहिनूर बादशाह, डिवाइन और करण औजला स्टेज पर आग लगाने आ रहे हैं।"
वीडियो में, कपिल शर्मा सवाल करते हुए करण से पूछते हैं, "'शेख' के म्यूजिक वीडियो में, करण ने रियल टाइगर के साथ काम किया था। क्या आपको उससे डर नहीं लगा?" करण ने जवाब दिया: "मैं डरा हुआ था, लेकिन मैं भागने के लिए तैयार था।" यह सुनकर कपिल ने कहा: "क्या आपको सच में लगता है कि आप उससे तेज भाग सकते थे?"
इस पर बादशाह ने कहा, "पहले तो मैं भी डर गया था..." इस पर मजाक करते हुए कपिल ने कहा, "आपका लेग पीस में मीट भी ज्यादा है..." यह सुन सभी हंसने लगते हैं। डिवाइन की ओर मुड़ते हुए कपिल ने आगे कहा: "डिवाइन के रैप के यूनीक टाइटल होते हैं जैसे 'रिमांड', 'पुण्य पाप', 'गुनहगार', 'गली गैंग'... तो, क्या आप अपने राइटर को 'तिहाड़ जेल' से लाए हैं?"
इसके बाद वीडियो में रैपर 'सैटरडे दुबई दी ट्रिप' गाते हुए दिखाई देते हैं। कपिल ने बादशाह से आगे पूछा: "सर, आपके फैंस आपको बहुत पसंद करते हैं। क्या कभी किसी ने किसी अजीब जगह पर फोटो क्लिक कराने की रिक्वेस्ट की है?" इस पर बादशाह ने कहा, "टॉयलेट में।"
कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा इस एपिसोड में डोनाल्ड ट्रम्प और किम जोंग उन के अवतार में नजर आएंगे और सबको खूब हंसाएंगे। कपिल ने बादशाह से पूछा, "आपने 'बादशाह' नाम लिया। क्या आप इसके लिए पहले रैपर यूनियन से कॉन्टेक्ट करते हैं? क्या होगा अगर आपने ने 'बादशाह' नाम लिया और बाद में मलाड से उसी नाम के चार और लोग सामने आ गए?"
बादशाह ने जवाब दिया, "पाजी, अब मैं ही रैपर यूनियन हूं।" यह एपिसोड शनिवार को रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगा। बता दें कि 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के अब तक 11 एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं और अब दर्शक शो के 12वें एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story