अन्य
रणदीप सुरजेवाला ने साधा बीजेपी पर निशाना, कहा- किसानों को गाली देना है , इनका चरित्र
jantaserishta.com
29 Aug 2024 8:31 AM IST

x
कैथल: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी को इस देश के गरीबों से कोई लेना-देना नहीं है। बीजेपी हमेशा से ही इस देश के गरीबों के हितों पर कुठाराघात करती आई है। इस पार्टी का सिर्फ एक ही काम है कि किसी भी तरह देश के गरीबों और किसानों को गाली दो। बीजेपी को किसानों से भी कोई मतलब नहीं है।
कांग्रेस नेता ने आगे कहा, “ भाजपा का डीएनए ही किसान विरोधी है। यह पार्टी एक या दो नहीं, बल्कि कई बार अपने कामों से यह साफ जाहिर कर चुकी है कि उसे किसानों के हितों से कोई लेना-देना नहीं है।”
इस बीच, रणदीप सुरजेवाला ने कंगना रनौत पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “मैंने पहले भी कहा था कि कंगना गेट वेल सून। मुझे लगता है कि अब हमें इन चीजों से आगे बढ़ना होगा, क्योंकि किसानों को गाली देना बीजेपी के चरित्र का हिस्सा है। वो गाली देते रहेंगे दलितों को, वंचितों को, शोषितों को, आदिवासियों को, गरीबों को, किसानों को लेकिन, हम राष्ट्र निर्माण का अपना काम करेंगे।”
उन्होंने बीजेपी पार्षद सोनिया रानी को भी बीजेपी में शामिल कराया। उन्होंने आगे कहा, “मैं आपके माध्यम से इस बात पर जोर देना चाहूंगा कि जो लोग अभी भी कांग्रेस की मुख्यधारा से दूर हैं, वो हमारी पार्टी में शामिल होकर राष्ट्र निर्माण की दिशा में अपनी भूमिका निभाएं और कैथल की तरक्की का सफर हम लोग एक साथ मिलकर तय कर सकें।”
उन्होंने सोनिया रानी को अपनी बहन बताते हुए उनकी तारीफ की। उन्होंने कहा कि सोनिया रानी ने अच्छा काम किया, लेकिन, एक बात सत्य है कि जब कांग्रेस का कार्यकाल था और हमारे और साथी भी पार्षद थे, तो वार्ड नंबर तीन में हम करोड़ों रुपए की ग्रांट दिया करते थे, ताकि विकास का पहिया गरीब की इस बस्ती में तेजी से चले।”
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





