अन्य

सीजीएल परीक्षा घोटाले की जांच को लेकर सरकार प्रतिबद्ध : राकेश सिन्हा

jantaserishta.com
15 Dec 2024 8:31 AM IST
सीजीएल परीक्षा घोटाले की जांच को लेकर सरकार प्रतिबद्ध : राकेश सिन्हा
x
रांची: कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने शनिवार को झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग की सीजीएल परीक्षा घोटाले को लेकर सरकार की ओर से जांच की प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा कि अगर छात्रों की मांग है, तो कांग्रेस पूरी तरह से उनके साथ है और सरकार इस मामले की गंभीरता से जांच करवाने के लिए तैयार है।
राकेश सिन्हा ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि अगर छात्रों की तरफ से यह मांग उठती है कि इस मामले की जांच हो, तो हम इसकी पूरी तरह से समर्थन करते हैं। सरकार इस मुद्दे पर गंभीर है और सभी संबंधित मामलों की जांच करेगी। छात्रों को भी मैं यह कहूंगा कि वे किसी भी राजनीतिक दल के बहकावे में ना आएं। बीजेपी केवल छात्रों को भड़काकर अपनी राजनीति करना चाहती है। सीजीएल परीक्षा घोटाले की जांच अब सीआईडी को सौंपी जा रही है, यह सरकार का एक जिम्मेदार कदम है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जब सरकार संजीदगी के साथ काम करती है, तो किसी भी मामले की गंभीरता से जांच करवाई जाती है। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि इस मामले की जांच पारदर्शी तरीके से हो। उन्होंने छात्रों से अपील की है कि वह अपने भविष्य के निर्माण में सकारात्मक रूप से पहल करें और किसी भी राजनीतिक दल के बहकावे में ना आएं। अगर छात्रों की संतुष्टि जांच में है, तो सरकार इसका पूरा ध्यान रखेगी।
उन्होंने आगे कहा कि सरकार छात्रों के साथ खड़ी है, लेकिन कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन का काम है। उन्होंने हजारीबाग में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर कहा कि अगर आंदोलन के दौरान कानून व्यवस्था भंग होती है, तो प्रशासन को अपना काम करना होता है। बीजेपी की राजनीति और मीडिया की टीआरपी के लिए यह सवाल उठाए जा रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story