अन्य

राज्यसभा सांसद संजय झा बने जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष

jantaserishta.com
29 Jun 2024 2:51 PM IST
राज्यसभा सांसद संजय झा बने जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष
x
पटना: जनता दल यूनाइटेड की दिल्ली में चल रही राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। राज्यसभा सांसद संजय झा को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में चल रही बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर संजय झा के नाम पर मुहर लगी है।
बिहार के पूर्व मंत्री और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का खास माना जाता है। पहले से ही इस बात की चर्चा थी कि इस बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाएगा। हालांकि इसमें दो नाम चल रहे थे। अंत में संजय झा को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। संजय झा को भाजपा और जदयू के बीच की कड़ी माना जाता है। महागठबंधन छोड़कर जदयू के भाजपा के साथ आने में झा की मुख्य भूमिका मानी जाती है।
संजय झा के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद उनका कद बढ़ गया है। हालांकि, नीतीश कुमार राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे। ऐसे में कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर नीतीश कुमार ने यह भी संदेश दे दिया है कि जदयू के काम अब संजय झा ही देखेंगे और भाजपा से उनकी दोस्ती अब लंबी चलने वाली है।
इससे पहले ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए जदयू महागठबंधन के साथ चली गई थी। इसके बाद जब नीतीश कुमार राष्ट्रीय अध्यक्ष बने तो फिर जदयू एनडीए के साथ आ गयी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story