अन्य
राज्यसभा सदस्य विक्रम साहनी ने जारी की रिपोर्ट कार्ड, कहा- दो साल में उठाए 145 मुद्दे
jantaserishta.com
20 July 2024 8:57 AM IST

x
चंडीगढ़: पंजाब से राज्यसभा सदस्य विक्रम साहनी ने अपने कार्यकाल की रिपोर्ट कार्ड जारी की। इस दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने कई मुद्दों को लेकर राज्यसभा में आवाज उठाई।
विक्रम साहनी ने दावा किया कि दो साल के दौरान उन्होंने राज्यसभा में 145 मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसान खुशहाल नहीं हैं, इस मुद्दे को मैंने केंद्र सरकार के सामने उठाया था कि आपने कमेटी तो बनाई, लेकिन कमेटी में पंजाब का कोई शख्स नहीं है। इसमें पंजाब से किसी सदस्य को शामिल करें। किसानों ने सोमवार को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में समागम रखा है। इस समागम में मैं भी शामिल रहूंगा और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने किसानों का मुद्दा रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि पंजाब के रुके हुए ग्रामीण विकास फंड (आरडीएफ) का भी मुद्दा हमने उठाया। वह मामला बेशक कोर्ट में है, लेकिन जिस राशि का कोई झगड़ा नहीं है, उसे जारी कर दिया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि बाकी पार्टियों के सांसदों को भी एक साथ आकर पंजाब के विकास के लिए केंद्र सरकार से फंड मांगने चाहिए।
उन्होंने कहा कि स्किल के नाम पर मुझे केंद्र सरकार की ओर से जितना फंड मिलता है, उतना फंड मैं अपनी तरफ से भी लगाता हूं, ताकि बच्चे स्किल्ड हों और रोजगार कर सकें। पंजाब में युवा दुखी हैं और नशे की जद में हैं, क्योंकि खाली मन शैतान का घर होता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





