अन्य
राजकोट के किसान अशोक मकवाणा ने सोलर पैनल से बदली जिंदगी, बिजली संकट से मिली राहत
jantaserishta.com
24 March 2025 8:55 AM IST

x
राजकोट: गुजरात में राजकोट जिले के पडधरी तालुका के खंभाला गांव के किसान अशोक मकवाणा की जिंदगी में सोलर पैनल ने एक नया मोड़ दिया है। पहले, उन्हें अपनी खेती के दौरान बिजली की असमय आपूर्ति के कारण काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। बिजली के बिना काम करना उनके लिए चुनौतीपूर्ण हो गया था, लेकिन प्रधानमंत्री की कुसुम योजना के अंतर्गत उन्होंने सोलर पैनल लगवाने का निर्णय लिया। इस फैसले ने उनकी जीवनशैली को पूरी तरह से बदल दिया है।
अशोक मकवाणा के पास करीब नौ बीघा का खेत है और उन्होंने सोलर पैनल के जरिए अपने खेतों में पानी की सिंचाई करना शुरू किया। सोलर पैनल के कारण आसानी से बिना किसी खर्चे के खेतों की सिंचाई करते हैं। जबकि पहले उन्हें बिजली के लिए इंतजार करना पड़ता था। इसके अलावा, सोलर पैनल से उनके कुएं और बोरवेल में पानी भरने का काम भी आसानी से हो जाता है। वे ड्रिप इरिगेशन सिस्टम का भी उपयोग करते हैं, जो जल संरक्षण में मददगार साबित हो रहा है।
अशोक मकवाणा का कहना है कि सोलर पैनल के साथ उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो रही है, चाहे मौसम कोई भी हो। मानसून हो या फिर गर्मी, सोलर पैनल हमेशा काम करता है। इसके साथ ही बिजली का बिल भी शून्य हो गया है, जिससे उनके खर्चों में राहत मिली है। उन्होंने कहा कि यह योजना किसानों के लिए वरदान है। उन्होंने अन्य किसानों से भी अपील की है कि वे भी सोलर पैनल लगवाकर सरकार की योजना का लाभ उठाएं, जिससे बिजली के संकट से निजात मिल सके और वे दिन में भी अपनी खेती कर सकें।
अशोक मकवाणा ने बताया कि पहले उन्हें सुबह के वक्त बिजली नहीं मिलती थी, लेकिन अब सोलर पैनल के जरिए उन्हें इस समस्या से छुटकारा मिल गया है। सोलर पैनल का काम बहुत अच्छा है, और इससे बिजली की कोई टेंशन नहीं रहती। वे इसे एक बेहद फायदेमंद और लागत प्रभावी समाधान मानते हैं। बारिश के दिनों में भी यह सिस्टम चलता है, हालांकि, बादल होने पर इसकी कार्यक्षमता थोड़ी कम हो जाती है, लेकिन फिर भी यह हमेशा काम करता रहता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





