अन्य

बहराइच घटना पर राजीव चंद्रशेखर बोले- कुछ दलों का उद्देश्य समाज में तनाव बढ़ाना

jantaserishta.com
14 Oct 2024 3:38 PM IST
बहराइच घटना पर राजीव चंद्रशेखर बोले- कुछ दलों का उद्देश्य समाज में तनाव बढ़ाना
x
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बहराइच में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान एक व्यक्ति की मौत के लिए नेता राजीव चंद्रशेखर ने विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया है।
उन्होंने आईएएनएस से बात की। कहा, “हमें यह समझना चाहिए कि कुछ राजनीतिक दलों का मुख्य उद्देश्य समाज में तनाव बढ़ाना और विभाजन पैदा करना है। कांग्रेस ने किसान आंदोलन में यही किया, और उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी भी इसी भूमिका में है। ये घटनाएं स्पष्ट रूप से राजनीतिक हैं। लेकिन लोग जानते हैं कि उत्तर प्रदेश में योगी जी की सरकार है, और प्रशासन किसी को नहीं छोड़ेगा। जो भी ऐसी हरकत करेगा, उसे सजा भुगतनी पड़ेगी और कानूनी प्रक्रिया का सामना करना होगा।”
बता दें कि यूपी के बहराइच जिले के महसी गांव में 13 अक्टूबर को दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों आपस में भिड़ गए थे। इस बीच गोली भी चली जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने शव को सड़क पर रख प्रदर्शन किया। अंतिम संस्कार के मद्देनजर और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।
इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी इस घटना पर संज्ञान लिया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल पोस्ट में लिखा जनपद बहराइच के महसी में माहौल बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सभी को सुरक्षा की गारंटी, लेकिन उपद्रवियों और जिनकी लापरवाही से घटना घटी है, ऐसे लोगों को चिह्नित कर कठोरतम कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रतिमा विसर्जन जारी रहेगा। प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों को मौके पर उपस्थित रहकर धार्मिक संगठनों से संवाद कर समय से प्रतिमा विसर्जन करने हेतु निर्देशित किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story