अन्य

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पिता की फिसलने से टूटी पांच पसलियां

jantaserishta.com
17 July 2024 8:52 AM IST
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पिता की फिसलने से टूटी पांच पसलियां
x
भरतपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पिता बाथरुम जाते समय फिसलने से चोटिल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मेडिकल टीम ने शुरुआती जांच के बाद उनको एंबुलेंस से आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में स्कैन कराने के बाद पता चला कि उनकी दाहिने तरफ की पांच पसलियां टूट गई है।
भजनलाल शर्मा के पिता का उपचार आईसीयू में चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है। उनको आरबीएम अस्पताल से जयपुर रेफर किया जा सकता है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का निवास जवाहर नगर में स्थित है, जहां उनके पिता किशन स्वरूप और माता गोमती देवी रहती हैं।
आरबीएम अस्पताल के पीएमओ नगेंद्र भदौरिया ने बताया कि उन्हें सुबह 9 बजे के आसपास इस घटना की सूचना मिली। अस्पताल प्रशासन की टीम को शुरुआती जांच के दौरान दाएं तरफ पसलियों में फ्रैक्चर महसूस हुआ। आरबीएम अस्पताल में स्कैन के बाद दाएं हिस्से की पांच पसलियां टूटने की पुष्टि हुई है। फिलहाल जयपुर मेडिकल टीम से बातचीत चल रही है, उसके बाद ही उन्हें जयपुर रेफर करने पर विचार किया जाएगा।
भजनलाल शर्मा के पिता की स्थिति की जानकारी लेने के लिए जिला कलेक्टर अमित यादव और अन्य प्रशासनिक अधिकारी आरबीएम अस्पताल पहुंचे। उनको फिलहाल सर्जिकल आईसीयू में चिकित्सकों की विशेष टीम की देखरेख में भर्ती किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story