अन्य

राज ठाकरे भाजपा की बी टीम, राजनीति छोड़कर मराठी समाज की करें सेवा : आनंद दुबे

jantaserishta.com
6 April 2025 8:17 AM IST
राज ठाकरे भाजपा की बी टीम, राजनीति छोड़कर मराठी समाज की करें सेवा : आनंद दुबे
x
मुंबई: शिवसेना (यूबीटी) नेता और प्रवक्ता आनंद दुबे ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे पर तीखा हमला किया। उन्होंने राज ठाकरे और उनके कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे मराठी भाषा के प्रचार-प्रसार को लेकर अपना आंदोलन बंद करें और राजनीति से बाहर निकलकर मराठी समाज की सच्ची सेवा करें।
आनंद दुबे ने शनिवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि हमें यह देखना बहुत खेदजनक लगता है कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ता हमें अपमानित करते हैं, जबकि शिवसेना (यूबीटी) की असली शाखा हमेशा मराठी भाषा और संस्कृति को सम्मान देती है। हम भी मराठी बोलते हैं, मराठी अस्मिता का सम्मान करते हैं, मराठी खानपान का आनंद लेते हैं, लेकिन राज ठाकरे और उनकी पार्टी सिर्फ राजनीति करती है।
आनंद दुबे ने कहा कि राज ठाकरे को यह समझना चाहिए कि अगर वह वास्तव में मराठी की सेवा करना चाहते हैं तो उन्हें अपना रुख स्पष्ट करना होगा। वह भाजपा की बी टीम बनकर क्या करना चाहते हैं? यदि वह सच में मराठी समाज के लिए कुछ करना चाहते हैं, तो उन्हें खुलकर सामने आकर काम करना चाहिए। जनता सब देख रही है। अगर मनसे को मराठी समाज की पसंद है, तो उन्हें महाराष्ट्र की 288 सीटों में से कम से कम 250 सीटें मिलनी चाहिए, लेकिन उनकी पार्टी तो वहां भी हार रही है, जहां मराठी बहुल इलाका है।
आनंद दुबे ने राज ठाकरे को नसीहत देते हुए कहा कि आप बड़े नेता हैं और आपकी पार्टी को भी यही कहेंगे कि वह अगर सही रास्ते पर आएं तो हम उन्हें शुभकामनाएं देंगे, लेकिन यदि वह राजनीति से बाहर सिर्फ प्रचार ही करेंगे तो यह जनता के लिए फायदेमंद नहीं होगा। हमारी असली शिवसेना, जो उद्धव ठाकरे जी के नेतृत्व में है, जनता के बीच रहती है। हम मराठी भाषा, संस्कृति, और परंपराओं का प्रचार करेंगे। हम मराठी खानपान, छत्रपति शिवाजी महाराज, छत्रपति संभाजी महाराज और पेशवाओं के बारे में जनता को जागरूक करेंगे।
आनंद दुबे ने आगे कहा कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना और भाजपा के बीच कुछ समझौते हैं, क्योंकि मनसे बिना बीजेपी से पूछे कोई फैसला नहीं ले सकती। हाल ही में उदय सामंत जैसे लोग उनके घर गए और कुछ घंटों बाद उनका एक पत्र आ गया। यह स्थिति मुंबईवासियों के लिए चिंताजनक है और अब हमें यह सोचना चाहिए कि हम किसे सत्ता में लाएंगे। क्या हम उन्हीं लोगों को सत्ता देंगे जो वास्तव में महाराज को अपना आदर्श मानते हैं या फिर उन लोगों को जो सिर्फ राजनीति के खेल में लगे हुए हैं?
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story