अन्य

राहुल गांधी के बयान देश के खिलाफ जंग का ऐलान : जयराम ठाकुर

jantaserishta.com
17 Jan 2025 8:37 AM IST
राहुल गांधी के बयान देश के खिलाफ जंग का ऐलान : जयराम ठाकुर
x
शिमला: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। जयराम ठाकुर ने राहुल गांधी के बयान को देश के खिलाफ जंग का ऐलान बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी नेता से इस तरह के बयान की उम्मीद नहीं की जा सकती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करते-करते राहुल गांधी अब देश के खिलाफ बोलने लगे हैं, जो बेहद शर्मनाक है।
दरअसल, कांग्रेस मुख्यालय के उद्घाटन के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि हम इंडियन स्टेट से लड़ रहे हैं। उनके इसी बयान को लेकर जयराम ठाकुर ने सवाल उठाया कि क्या विपक्ष के नेता को इस प्रकार के बयानों की उम्मीद की जा सकती है, जो सीधे तौर पर भारत के संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ हो। उन्होंने कहा कि इंडियन स्टेट से लड़ाई की बातें हमेशा एंटी नेशनल एलिमेंट्स द्वारा की जाती रही हैं और अब वही बयान कांग्रेस के सर्वे-सर्वा राहुल गांधी द्वारा दिया जा रहा है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी भारत के संविधान की शपथ लेते हैं और फिर कहते हैं कि हम इंडियन स्टेट से लड़ रहे हैं। इस तरह का बयान भारत के लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ है। उन्हें पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। ठाकुर ने कहा कि जब पूरा देश सेना दिवस मना रहा था, सेना के बलिदान और शौर्य का सम्मान कर रहा था, तब राहुल गांधी देश के खिलाफ लड़ाई का इरादा जता रहे थे।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा की गई इस आपत्तिजनक टिप्पणी के समय वह दोनों भी वहां मौजूद थे, लेकिन उन्होंने इसका विरोध नहीं किया। उन्होंने सवाल किया कि क्या हिमाचल प्रदेश सरकार के मुखिया और कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी की बात से सहमत हैं या नहीं? अगर हिमाचल के नेता राहुल गांधी के बयान से सहमत हैं, तो उन्हें खुलकर सामने आकर इसे समर्थन देना चाहिए। अगर वह असहमत हैं, तो उन्हें अपने नेता का विरोध करना चाहिए और यह स्पष्ट करना चाहिए कि वे इस तरह के बयानों का समर्थन नहीं करते।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story