अन्य

भगवान राम पर राहुल गांधी का बयान उनकी सोच को दिखाता है : वीरेंद्र कुमार

jantaserishta.com
6 May 2025 8:17 AM IST
भगवान राम पर राहुल गांधी का बयान उनकी सोच को दिखाता है : वीरेंद्र कुमार
x
छतरपुर: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के अमेरिका दौरे पर भगवान राम को काल्पनिक बताए जाने को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज है। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री एवं दिग्गज भाजपा नेता वीरेंद्र कुमार ने सोमवार को राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेता का बयान बताता है कि उनके मन में भगवान राम के प्रति कितना श्रद्धा और विश्वास है।
केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए राहुल गांधी की आलोचना की। उन्होंने कहा, "भगवान राम को काल्पनिक कहना उनकी बुद्धि को बताता है कि भगवान राम के प्रति उनके मन में कितना श्रद्धा-विश्वास का भाव है। क्या वे धर्म को मानते भी हैं या नहीं? अब आप समझ सकते हैं कि इस तरह के लोगों की सोच क्या होगी।"
उन्होंने आगे कहा, "राहुल गांधी को स्वयं सोचना चाहिए कि भगवान राम के प्रति पूरा देश नतमस्तक है। भगवान राम इस देश के लोगों के आराध्य और देश की आत्मा हैं। वे देश की आस्था और शक्ति के प्रतीक हैं। भगवान राम को लेकर ऐसे विचार रखना, उनकी और उनकी पार्टी की सोच और विचारधारा को बताता है।"
राहुल गांधी के 1980 के दशक की कांग्रेस पार्टी की गलतियों के लिए माफी मांगने पर वीरेंद्र कुमार ने कहा, "उन्हें कम से कम इस बात का एहसास तो हुआ, भाजपा शुरू से कहती आ रही है। हमारी पार्टी देश की एकता और अखंडता की बात शुरू से कर रही है। भाजपा अनुच्छेद 370 खत्म करने, राम मंदिर बनाने की बात शुरू से करती आ रही थी। चाहे हमने दो सीट, 282 सीट या फिर 303 सीटें जीती हों, हमने हमेशा अपने एजेंडे पर काम किया और इससे पीछे नहीं हटे। लेकिन विपक्ष स्वार्थ के आधार पर गठबंधन बनाते और खत्म करते हैं। उनकी कोई स्थायी विचारधारा नहीं है और न ही कोई स्थायी आदर्श है। इसी का परिणाम है कि जो पार्टी कभी पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक 56 साल तक एकछत्र राज करती थी, उस पार्टी को जनता के जनादेश ने कहां से कहां पहुंचा दिया।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story