अन्य

हिंदुत्व पर राहुल गांधी का बयान सुविचारित व खतरनाक: सुधांशु त्रिवेदी

jantaserishta.com
7 July 2024 9:09 AM IST
हिंदुत्व पर राहुल गांधी का बयान सुविचारित व खतरनाक: सुधांशु त्रिवेदी
x
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी पहुंचे बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है।
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जो बयान दिया है, वो अनायास दिया गया बयान नहीं है। इसके पीछे के मंसूबों को समझने की जरूरत है।
इससे पहले इनका गठबंधन चेन्नई में कॉन्फ्रेंस कर चुका है, जिसका शीर्षक था 'रेडिकेशन आफ सनातन धर्म'। यानि हिंदू धर्म का समूल नाश। राहुल गांधी ने जो सदन में बोला है, वो हिंदुत्व के प्रति सुविचारित और एक खतरनाक प्रयोग है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज ने अटल जी की तेरह दिन की सरकर में सदन में कहा था कि लुटियंस दिल्ली में तब तक आपको मान्यता नहीं मिलती, जब तक आपको हिंदू होने पर शर्म न हो, राहुल गांधी उसी विरासत के प्रतीक हैं।
उन्होंने कहा कि इस्लाम में चित्र नही होता है, लेकिन राहुल गांधी सदन में अभय मुद्रा बता दिए, मुस्लिम पर्सनल लॉ और जमायते हिंद को इस पर ध्यान नहीं आया। हाथरस की घटना बहुत दुखद है, ऐसी घटना पर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी राजनीति कर रहे है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story