अन्य

लोकसभा से राहुल गांधी की सदस्यता खत्म की जाए : सनातन बिजुली

jantaserishta.com
20 Dec 2024 8:04 AM IST
लोकसभा से राहुल गांधी की सदस्यता खत्म की जाए : सनातन बिजुली
x
भुवनेश्वर: ओडिशा से भाजपा विधायक सनातन बिजुली ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने की मांग की है। दरअसल, गुरुवार को संसद परिसर में धक्का-मुक्की हुई। राहुल गांधी पर आरोप है कि उन्होंने वरिष्ठ भाजपा सांसद प्रताप सारंगी को धक्का दिया जिससे वह चोटिल हो गए। उनका इलाज दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में चल रहा है।
आईएएनएस से बातचीत के दौरान भाजपा विधायक सनातन बिजुली ने कहा है कि मैं इस हमले की निंदा करता हूं। राहुल गांधी ने सिर्फ प्रताप सारंगी पर हमला नहीं किया है उन्होंने संविधान, संसद और लोकतंत्र पर हमला किया है। मैं राहुल गांधी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करता हूं। राहुल गांधी को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए। लोकसभा स्पीकर से मेरी मांग है कि उनकी संसद की सदस्यता रद्द की जाए। वह देश में आतंक फैला रहे हैं, उनका एक मात्र मकसद है, देश को बांटना। लेकिन वह इसमें कभी भी सफल नहीं हो पाएंगे। कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगाकर संविधान को तार-तार किया है। हिन्दुस्तान कभी भी राहुल गांधी को माफ नहीं करेगा।
बता दें कि संसद परिसर में हुई घटना के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मीडिया से कहा कि हम शुरू से कहते आए हैं कि भाजपा और आरएसएस की सोच संविधान विरोधी और अंबेडकर के खिलाफ है। भाजपा और आरएसएस के लोग बाबा साहेब अंबेडकर के योगदान को मिटाना चाहते हैं। अंबेडकर के प्रति उनकी जो सोच है, उसे उन्होंने सबके सामने दिखा दिया है। हमने अमित शाह से इस्तीफा मांगा, लेकिन वह नहीं हुआ और आज फिर से इन्होंने मुद्दे को भटकाने का काम किया है। हम अंबेडकर की प्रतिमा से संसद की ओर शांति से जा रहे थे। संसद की सीढ़ियों पर भाजपा के सांसद खड़े थे, जो हमें अंदर जाने नहीं देते हैं। 'इंडिया' ब्लॉक की महिला सांसदों को भी अंदर जाने से रोका गया।
"उन लोगों ने मुझे धक्का दिया, मेरा संतुलन बिगड़ा और मैं नीचे गिर गया, लेकिन वे उल्टा हमारे ऊपर ही इल्जाम लगा रहे हैं कि हमने उन्हें धक्का दिया है। हमारे दल में आज ज्यादातर महिलाएं थीं। ये लोग हमारा मजाक उड़ा रहे थे। भाजपा ने देश में आज जिस तरह का माहौल बना रखा है, उसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आज इसकी वजह से पूरे देश में आंदोलन किया जा रहा है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story