अन्य

राहुल गांधी के मित्र, हिंडनबर्ग कंपनी के मालिक ने सेबी के खिलाफ रचा षडयंत्र : भाजपा

jantaserishta.com
14 Aug 2024 8:36 AM IST
राहुल गांधी के मित्र, हिंडनबर्ग कंपनी के मालिक ने सेबी के खिलाफ रचा षडयंत्र : भाजपा
x
ठाणे: हिंडनबर्ग मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस पर राजनीतिक पार्टियों की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा कि इस मामले में अब स्पष्ट हो चुका है कि राहुल गांधी के मित्र हिंडनबर्ग कंपनी के मालिकों ने षडयंत्र रचा है।
उन्होंने कहा कि हिंडनबर्ग ने प‍िछले साल जनवरी में कैपिटल मार्केट को तोड़ा। जैसे ही शेयर नीचे गए तो उसे खरीदकर 1 सौ 84 करोड़ का फायदा किया। यह लाभ मार्क किंगडम और हिंडनबर्ग कंपनी ने आपस में बांट लिया। अब सेबी ने इस संबंध में हिंडनबर्ग को नोटिस दिए हैं। उनको इस पर जवाब देना है, लेकिन वो जवाब देने की स्थिति में नहीं है।
किरीट सोमैया ने कहा कि हिंडनबर्ग ने साजिश के तहत सेबी के चेयरपर्सन पर हमला किया है। फिर से भारतीय कैपिटल मार्केट को तोड़ने की साज‍िश की गई है, लेक‍िन वे सफल नहीं हुए।
भाजपा नेता ने हिंडनबर्ग मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी घेरा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के दोस्त और हिंडनबर्ग कंपनी के मालिक नाथन एंडरसन और मार्क किंडम साजिश में सफल नहीं हो सके। हिंडनबर्ग को अब इनसाइड ट्रेडिंग और शॉर्ट सेल का जवाब देना होगा।
उन्होंने कहा कि मैं छोटे निवेशकों से एक ही प्रार्थना करूंगा कि उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। भारतीय शेयर बाजार और अर्थव्यवस्था मजबूत है। इसलिए चिंता करने की जरूरत नहीं है। 184 करोड़ के सबूत सेबी के हाथ में आ चुके हैं।
पता नहीं और ऐसे कितने मंदी के सौदे हुए होंगे ? हिंडनबर्ग अगर नोटिस का जवाब नहीं देता है तो फिर सेबी आगे की कार्रवाई करेगी।
बता दें कि हिंडनबर्ग ने हाल ही में सेबी प्रमुख पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक रिपोर्ट जारी की थी। इसमें कुछ विशेष कंपनियों के फंड को लगाकर शेयर बढ़ाने का आरोप है। दिसंबर 2017 से अब तक हिंडनबर्ग 63 कंपनियों के खिलाफ करीब 70 रिपोर्ट जारी कर चुका है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story