अन्य
विदेशी ताकतों के साथ राहुल गांधी की मिलीभगत : रविंद्र रैना
jantaserishta.com
23 Feb 2025 8:29 AM IST

x
राजौरी: लोकसभा चुनाव 2024 में विदेशी फंडिंग के गंभीर मुद्दे पर भाजपा नेता रविंद्र रैना ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जोरदार निशाना साधा है।
भाजपा नेता ने कहा, "अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि 2024 में जब भारत में लोकसभा चुनाव हुए तब इसमें विदेशी ताकतें शामिल रही होंगी, ऐसी बातें सामने आई हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान तत्कालीन अमेरिकी सरकार द्वारा 21 मिलियन डॉलर की राशि को मंजूरी दी गई थी। इससे एक बात तो स्पष्ट हो गई है कि लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान विदेशी साजिश द्वारा एक कोशिश हुई।"
उन्होंने आगे कहा, "लेकिन, विदेशी साजिश करने वाले कभी भी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होंगे। पीएम मोदी की अगुवाई में बीते 11 वर्षों में पूरे विश्व में भारत का डंका बजा है। आज भारत विश्व का नेतृत्व कर रहा है। आज भारत की बात दुनिया में सुनी जाती है। भारत विश्व के एक ताकतवर देश के स्वरूप में उभरकर सामने आया है। विदेशी ताकतों को यह चीजें पसंद नहीं आ रही हैं। मुझे शक है कि हमारे देश के कुछ राजनीतिक दल भी इसमें शामिल हो सकते हैं। मेरा सीधे तौर पर शक कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जाता है। वह अक्सर चोरी-छिपे विदेश जाते हैं। उनकी मिलीभगत विदेशी ताकतों के साथ है। लेकिन, पूरा भारत एकजुट है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बना है। पूरा देश पीएम मोदी के साथ है। पीएम मोदी सेवादार के रूप में, देश के रक्षक के तौर पर कार्य कर रहे हैं। पूरा देश उन पर गर्व करता है।"
भाजपा नेता ने आगे कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ने जो सनसनीखेज खुलासा किया है, वह इस बात का प्रमाण दे रहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भारत के खिलाफ साजिश हुई। विदेशी ताकतों को पसंद नहीं आ रहा है कि भारत का नेतृत्व पीएम मोदी कर रहे हैं। मैं कहना चाहता हूं कि विदेशी फंडिंग मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





