अन्य
राहुल गांधी वक्फ बोर्ड के नाम पर भारत में करवाना चाहते हैं गृह युद्ध : गिरिराज सिंह
jantaserishta.com
28 Sept 2024 8:27 AM IST

x
नई दिल्ली: दिल्ली के सदर बाजार इलाके में शाही ईदगाह के पास रानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति लगाए जाने के विवाद ने सियासी मोड़ ले लिया है।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति लगाने में वक्फ बोर्ड कहां से आ गया। वक्फ बोर्ड का दावा सरासर झूठा है। रानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति हिंदुस्तान में नहीं बनेगी तो कहां बनेगी। क्या वहां पर औरंगजेब का मकबरा बनेगा? यह सब नहीं चलेगा। नेहरू जी को उसी समय सारी चीजों को हटा देने चाहिए था। राहुल गांधी वक्फ बोर्ड के नाम पर भारत में गृह युद्ध करवाना चाहते हैं। इसे उन्होंने अपना एक टूल बना लिया है।
उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि टुकड़े-टुकड़े गैंग, कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी यह लोग मिलकर मुस्लिम नेताओं के पीछे खड़े दिख रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हिंदुओं को गाली देना एक कंपटीशन सा हो गया है। मेरा मानना है कि ये भारत के लिए उचित नहीं है। अब जवाब देने का वक्त आ गया है। कुंभ के मेले में हमारे साधु संत क्या करते हैं। उस पर बयान देने का अधिकार किसी को नहीं है। जो वो करते हैं, वो सनातनियों के पैसे से करते हैं। मुझे तो यह लग रहा है यह सभी पार्टी मिलकर भारत में एक नया माहौल पैदा कर रही है।
टीएमसी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि टीएमसी बंगाल में गुंडों के बल पर चल रही है। वह गुंडागर्दी करवाते हैं। वहां गुंडों की सरकार है। वहां बांग्लादेशी और रोहंगियों की सरकार है। वहां हिंदू डर से भाग रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





