अन्य
राहुल गांधी, उद्धव ठाकरे को फेक न्यूज फैलाने के लिए माफी मांगनी चाहिए: ईवीएम विवाद पर शिवसेना
jantaserishta.com
17 Jun 2024 3:18 PM IST

x
मुंबई: शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने सोमवार को कहा कि मीडिया रिपोर्टों के आधार पर सोशल मीडिया पर नॉर्थ वेस्ट मुंबई लोकसभा क्षेत्र में ईवीएम से छेड़छाड़ के बारे में फेक न्यूज फैलाने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिये।
निरुपम का यह बयान खबर प्रकाशित करने वाले अखबार के खंडन के बाद आया है। अंग्रेजी अखबार ने माफी मांगते हुए कहा कि मुंबई नॉर्थ वेस्ट लोकसभा क्षेत्र में वोटों की गिनती के बारे में उसके द्वारा प्रकाशित खबर गलत थी।
निरुपम ने कहा, "मुंबई नॉर्थ वेस्ट सीट से शिवसेना उम्मीदवार रविंद्र वायकर ने 48 मतों के अंतर से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को हराकर चुनाव जीता था। लेकिन विपक्ष ने इस परिणाम पर सवाल उठाये हैं। अखबार के 'फेक' न्यूज के आधार पर 'इंडिया' ब्लॉक के नेताओं ने हमला शुरू कर दिया। अब उन सबको माफी मांगनी चाहिए। यदि अखबार ने माफी मांगी है तो आदित्य ठाकरे को भी माफी मांगनी चाहिए।"
शिवसेना नेता ने कहा कि जिन लोगों ने परिणाम को लेकर चुनाव आयोग पर झूठे आरोप लगाए हैं, उन्हें भी माफी मांगनी चाहिये। उन्होंने कहा, "पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने के बाद भी चुनाव आयोग को निशाना बनाया गया, इसलिए माफी मांगने की जरूरत है।"
निरुपम ने दावा किया कि ईवीएम हैक नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, "यदि ईवीएम हैक किया जा सकता तो कांग्रेस इतनी सीटें कैसे जीत जाती? शिवसेना (यूबीटी) के अमोल कीर्तिकर के जीतने की खबर 4 जून को 5.40 बजे कैसे वायरल हो गई जबकि अभी एक लाख वोटों की गिनती होनी बाकी थी।"
उन्होंने चेतावनी दी, "(शिवसेना यूबीटी के मुखपत्र) सामना में एक और फेक न्यूज स्टोरी प्रकाशित हुई थी। सामना की एडिटर रश्मि ठाकरे हैं। यदि सामना सार्वजनिक माफीनामा प्रकाशित नहीं करता है तो हम प्रेस काउंसिल में अपील करेंगे।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





