अन्य

राहुल गांधी, सैम पित्रोदा सिर्फ देश को बदनाम करते हैं : हितेश जैन

jantaserishta.com
28 Feb 2025 8:54 AM IST
राहुल गांधी, सैम पित्रोदा सिर्फ देश को बदनाम करते हैं : हितेश जैन
x
मुंबई: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के करीबी और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के ट्रिपल आईटी रांची को लेकर दिए बयान पर भाजपा नेता हितेश जैन ने पलटवार किया है। उन्होंने कांग्रेस नेता पर देश को बदनाम करने का आरोप लगाया है।
हितेश जैन ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से गुरुवार को कहा, "राहुल गांधी हों या फिर सैम पित्रोदा, दोनों नेताओं में एक समानता है - दोनों सिर्फ बयानबाजी करते हैं और उन्हें तथ्यों के बारे में भी नहीं पता होता है। वे सनसनी फैलाकर देश को बदनाम करते हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि सैम पित्रोदा विदेश में भारत को बदनाम करते हैं और राहुल गांधी विदेश तथा देश में रहकर वही काम करते हैं। जैसा गुरु है, वैसा ही चेला है।"
उन्होंने कहा कि सैम पित्रोदा ऐसा बयान देकर खुद ही फंस गए हैं। मुझे लगता है कि उन्हें पहले इसकी जांच कर लेनी चाहिए थी कि आईआईटी रांची में है या नहीं। वह सिर्फ विदेशों में कहते हैं कि भारत में लोकतंत्र नहीं है और यहां लोकतंत्र खतरे में है। मुझे लगता है कि ऐसे बयान से सिर्फ उनकी बुराई और जगहंसाई होती है।
सैम पित्रोदा पर भारत में सरकारी जमीन पर कब्जा करने के आरोपों को "गंभीर" बताते हुए भाजपा नेता ने कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए। जांच में साफ हो जाएगा कि उन्होंने ऐसा किया है या नहीं। पित्रोदा अपने ऊपर लगे आरोपों से क्यों घबरा रहे हैं। अगर उन पर कोई आरोप लगा है तो जांच होनी जरूरी है।
कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने आरोप लगाया है कि रांची के ट्रिपल आईटी के छात्रों के साथ हाल में उनके एक ऑनलाइन सेशन को किसी ने हैक करते हुए अश्लील वीडियो का प्रसारण कर दिया। इस हरकत की वजह से कार्यक्रम रोकना पड़ा।
पित्रोदा ने अपने वीडियो में "आईआईटी, रांची" कहा है, जबकि रांची में कोई आईआईटी नहीं है, वहां ट्रिपल आईटी है, जिसने इस तरह की किसी घटना से इनकार किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story