अन्य

राहुल गांधी 'नाटक' करने में बहुत तेज हैं: रविशंकर प्रसाद

jantaserishta.com
16 May 2025 8:30 AM IST
राहुल गांधी नाटक करने में बहुत तेज हैं: रविशंकर प्रसाद
x
पटना: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को दरभंगा के एक छात्रावास में शिक्षा न्याय संवाद के दौरान छात्रों को संबोधित किया। हालांकि, छात्रावास में राहुल गांधी के कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिली थी। इस बीच, भाजपा के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि नाटक करने में वह काफी तेज हैं।
पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा, "मैं उनसे एक ही बात कहूंगा कि अब आप विपक्ष के नेता हैं। जब लोकसभा में विपक्ष के नेता हैं, तो आपका दर्जा कैबिनेट रैंक का है। इसमें थोड़ी जिम्मेदारी होनी चाहिए।"
उन्होंने कहा, "अच्छा होता जहां पाकिस्तान के लोगों ने निर्दोष नागरिकों को चोट पहुंचाई है, वहां जाकर उनके आंसू पोछते, उनके साथ खड़े होते। अस्पताल में जाकर घायलों से मिलते, जो माओवादियों या नक्सलियों ने पुलिस वालों को छत्तीसगढ़ में परेशान किया है। जहां सेना की विजय हुई है, वहां चले जाते।"
उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी गुरुवार को बिहार पहुंचे। इस साल बिहार में विधानसभा चुनाव होना है, जिसे लेकर सभी दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। पिछले पांच महीने में राहुल गांधी चार बार बिहार आ चुके हैं। इस साल की शुरुआत से ही राहुल गांधी की नजर बिहार पर है।
इससे पहले, वह जनवरी, फरवरी और अप्रैल में भी बिहार का दौरा कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। कांग्रेस को इस साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। इस कारण कांग्रेस अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story