अन्य

छवि चमकाने के लिए नैरेटिव सेट कर रहे राहुल गांधी, जनता सिखाएगी सबक : चंद्रशेखर बावनकुले

jantaserishta.com
3 Aug 2024 9:24 AM IST
छवि चमकाने के लिए नैरेटिव सेट कर रहे राहुल गांधी, जनता सिखाएगी सबक : चंद्रशेखर बावनकुले
x
नागपुर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ईडी का डर सताने पर महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने बड़ा हमला बोला है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को क्या डर है? वो क्यों डर रहे है। अगर ईडी आना चाह रही है तो आने देना चाहिए। अगर उनके खिलाफ ईडी के पास कोई जानकारी होगी तो वो आएगी। दोषी होंगे, तो कारवाई करेगी, नहीं होंगे तो छोड़ देगी। डरते क्यों हैं। अफवाह क्यों फैला रहे हैं। केवल सहानुभूति बटोरने के लिए ये सब किया जा रहा है।
राहुल गांधी अपनी इमेज चमकाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। राहुल गांधी पीएम मोदी के खिलाफ नैरेटिव सेट करके सियासत करना चाह रहे हैंं, लेकिन देश की जनता उनके मंसूबे को कामयाब नहीं होने देगी।
दरअसल कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दावा किया है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) उन पर छापे की योजना बना रहा है।
उन्होंने कहा कि ईडी के कुछ अंदरूनी लोगों ने उन्हें छापेमारी की योजना के बारे में बताया है और वह उनका इंतजार कर रहे हैं।
शुक्रवार को एक्स पर एक पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा, " ईडी के अंदरूनी लोगों ने मुझे बताया है कि उन पर छापेमारी की योजना बनाई जा रही है। मैं उनका खुले दिल से इंतजार कर रहा हूं। चाय और बिस्कुट पर मिलेंगे।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story