अन्य
राहुल गांधी 'नमक हराम', वह देश का नमक खाकर विदेश में भारत के खिलाफ बोलते हैं : दिलीप जायसवाल
jantaserishta.com
20 Sept 2024 8:04 AM IST

x
पटना: बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने गुरुवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तल्ख टिप्पणी की। उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए राहुल गांधी को 'नमक हराम' करार दिया।
दिलीप जायसवाल ने कहा कि राहुल गांधी से ज्यादा गंदा इंसान दुनिया में कोई नहीं है। वह नमक हराम हैं, देश का नमक खाकर विदेश की धरती पर जाकर भारत का विरोध और देश विरोधी बात करते हैं। इससे शर्मनाक कुछ हो ही नहीं सकता।
उन्होंने कहा कि यह लेटर वार क्या करेंगे, पहले देश का वार तो रुकवाएं। बाहर जाकर देश के खिलाफ वार कर रहे हैं और यहां लेटर वार कर रहे हैं। देश के ऊपर प्रहार करना बंद करें और देश विरोधी गतिविधियों को बंद करें। चाहे मल्लिकार्जुन खड़गे हों या राहुल गांधी हों, उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए।
इससे पहले भी दिलीप जायसवाल ने राहुल गांधी की ओर से अमेरिका में दिए गए बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि भारत की जनता धीरे-धीरे राहुल गांधी से नफरत करने लगी है। वह विदेश में जाकर के भारत को बदनाम करते हैं। भारत की जनता इसको कभी भी सहन नहीं करेगी। उन्होंने कहा था कि देश से जुड़े मुद्दे के बारे में विदेश में जाकर बोलना सही नहीं है। इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है। विदेश में देश की सुरक्षा को आघात पहुंचाने वाले विषयों पर बोलने से बचना चाहिए।
आपको बताते चलें, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बीते दिनों विदेश में कुछ ऐसे बयान दिए हैं, जिसके बाद से भारतीय राजनीति में हलचल मची है। राहुल गांधी द्वारा विदेश में दिए गए बयान पर एनडीए में शामिल के तमाम दलों के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा का आरोप है कि राहुल गांधी भारत की छवि को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि कांग्रेस ने कहा है कि वह देश के मुद्दों पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर आवाज उठा रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





