अन्य

राहुल गांधी हिंदुओं को कर रहे अपमानित: गिरिराज सिंह

jantaserishta.com
5 July 2024 9:20 AM IST
राहुल गांधी हिंदुओं को कर रहे अपमानित: गिरिराज सिंह
x
पटना: भारतीय जनता पार्टी के नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी हिंदुओं को हिंसक बताकर उन्हें अपमानित कर रहे हैं। वो लगातार हिंदुओं काेे गाली देते रहते हैं और उनका विरोध करते रहते हैं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी पहले भी हिंदुओं को अपमानित करते रहें हैं। लेकिन इस बार उन्होंने संसद के भीतर हिंदुओं को हिंसक कहकर दुस्साहस दिखाया है। समय आने पर देश की जनता उनको इसका कड़ा जवा देगी। गिरिराज सिंह ने कहा कि देश में हिंदुओं को कमजोर करने की साजिश रची जा रही है। राहुल गांधी साजिश रचने वाली टीम का हिस्सा हैं। वो और उनकी टीम लगातार हिंदुओं व सनातनियों के खिलाफ काम करती रहती है। जनता को ऐसेे लोगों से सावधान रहना चाहिए।
भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के इशारे पर ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने भी हिंदुओं को गाली दी थी और सनातन धर्म को खत्म करने के लिए कहा था। उन्होंने कहा कि उदयनिधि को ऐसा करने के लिए राहुल गांधी ने ही उकसाया था। यही कारण है कि जनता के तमाम विरोध के बावजूद राहुल ने कभी भी उदयनिधि की बातों का खंडन नहीं किया। इसके बजाय वे डीएमके नेता के बयानोें का समर्थन करते रहे।
गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने हिंदुओं को खत्म करने की मुहिम छेड़ रखी है। इसके लिए वे हर प्रकार की साजिश रच रहे हैं। लेकिन हिंदू समाज जाग चुका है। वह उनकी हर साजिश का माकूल जवाब देगी और उनकी मंशा को सफल नहीें होने देगी।
बिहार में पुुलों के लगातार गिरने की घटना पर उन्होंने कहा कि इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। लेकिन विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसीलिए हमने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहा है कि वे मामले की जांच कराएं और इस बात का भी पता लगाएं कि इन पुलों का निर्माण कब हुआ था व इसके लिए कौन जवाबदेह है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story