अन्य

राहुल गांधी भारत का अपमान नहीं कर सकते : मल्लिकार्जुन खड़गे

jantaserishta.com
10 Sept 2024 8:41 AM IST
राहुल गांधी भारत का अपमान नहीं कर सकते : मल्लिकार्जुन खड़गे
x
नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा अमेरिका में भारत के संबंध में दिए बयान पर बीजेपी हमलावर है। बीजेपी का कहना है कि राहुल गांधी जब कभी-भी विदेश दौरे पर जाते हैं, तो भारत का अपमान करते हैं।
इसी बीच, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राहुल गांधी का बचाव किया। उन्होंने बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा, “राहुल गांधी ने कभी-भी भारत का अपमान नहीं किया है, ना ही कर सकते हैं, और ना ही कभी करेंगे। यह हमारा वादा है। बीजेपी के पास कोई बहाना होना चाहिए, ताकि ऐसे मुद्दे उठा सकें।”
बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका दौरे पर हैं, जहां उन्होंने भारत को कमतर आंकते हुए चीन की तारीफ की। उन्होंने कहा, “एक तरफ जहां भारत में बेरोजगारी एक विकट समस्या का रूप धारण करती जा रही है। वहीं दूसरी तरफ चीन और वियतनाम जैसे देशों में रोजगार तेजी से बढ़ रहा है। इन देशों में बेरोजगारी खत्म होती जा रही है।”
राहुल द्वारा चीन की तारीफ किए जाने पर बीजेपी ने हमला बोलते हुए कहा कि राहुल जब कभी-भी विदेशी धरती पर जाते हैं, तो इसी तरह भारत को लेकर विवादित बयान देते हैं। वे विदेशी भूमि पर राष्ट्र को अपमानित करने का प्रयास करते हैं, जिसे हम लोग किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं कर सकते हैं।
इसके अलावा, राहुल गांधी ने अमेरिका में बीजेपी और आरएसएस पर भी हमला बोला। उन्होंने वहां कहा कि, “आरएसएस की विचारधारा ही है कि कैसे भी करके महिलाओं को रसोई घरों तक सीमित रखा जाए। आरएसएस महिलाओं को शोषित करने में विश्वास रखती है।”
राहुल के इस बयान पर भी बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। बीजेपी नेता राधिका खेड़ा ने कहा, “राहुल गांधी को विदेशी भूमि से महिलाओं को लेकर किसी भी प्रकार का बयान देने का कोई नैतिक हक नहीं है, क्योंकि उनकी पार्टी में महिलाओं की कैसी स्थिति बनी हुई है, यह किसी से छुपा नहीं है। कांग्रेस पार्टी में लगातार महिलाओं का शोषण हो रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।”
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story