अन्य
राहुल और प्रियंका गांधी निषेधाज्ञा तोड़ने के लिए आतुर हैं : दिनेश प्रताप सिंह
jantaserishta.com
5 Dec 2024 8:29 AM IST

x
लखनऊ: लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को संभल हिंसा के बाद की स्थिति का जायजा लेने के लिए जाना चाहते थे। लेकिन, गाजीपुर बॉर्डर पर दोनों को रोक दिया गया। इस मामले में सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच जमकर जुबानी तीर चले हैं।
पूरे मामले पर भाजपा नेता दिनेश प्रताप सिंह ने आईएएनएस से बात की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सांसद हैं। लेकिन, संभल में जाकर निषेधाज्ञा को तोड़ना चाहते हैं। उन्हें मालूम होना चाहिए कि वहां पर निषेधाज्ञा लागू है और इसे तोड़ना अपराध है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां की भूमि किसी को अपराध करने के लिए नहीं देंगे। अगर प्रशासन समझ रहा है कि यहां किसी के आने से स्थिति बिगड़ सकती है तो हम ऐसा नहीं होने देंगे।
उन्होंने कहा कि संसद में संभल की बात उठाई जा सकती है। संसद महत्वपूर्ण है और वहां उठाई गई बात को देश की जनता सुनेगी। जांच एजेंसी जांच कर रही है। जब जांच पूरी हो जाएगी तो जांच रिपोर्ट वह सदन के पटल पर प्रस्तुत कर सकते हैं, तब तक धैर्य बनाए रखें। अगर उन्हें जांच एजेंसी पर भरोसा नहीं है तो उन्हें किसी पर भरोसा नहीं है।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी कारतूस संभल में पाए जाते हैं तो यह राहुल गांधी, सोनिया गांधी, अखिलेश यादव के लिए भी चिंता का विषय होना चाहिए। इस पर वो नहीं बोल रहे हैं। बांग्लादेश में हिंदू मारा जा रहा है। राहुल गांधी इस पर नहीं बोलते हैं। यह कैसे हिंदुस्तानी हैं।
बता दें कि गाजीपुर बॉर्डर पर राहुल गांधी को रोका गया तो उन्होंने संविधान की एक कॉपी को दिखाते हुए कहा कि हम संभल में जाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस मना कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





