अन्य

मुस्तफाबाद का नाम बदलने की मांग पर रागिनी नायक का तंज, 'नाम बड़े और दर्शन छोटे'

jantaserishta.com
11 Feb 2025 8:13 AM IST
मुस्तफाबाद का नाम बदलने की मांग पर रागिनी नायक का तंज, नाम बड़े और दर्शन छोटे
x
नई दिल्ली: दिल्ली के मुस्तफाबाद से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट के मुस्तफाबाद का नाम बदलकर शिवपुरी या शिव विहार किए जाने का बयान गरमाया हुआ है। सोमवार को कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी।
कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने कहा, "मुझे लगता है कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को दिल्ली के लोगों ने एक बड़ी जिम्मेदारी दी है। दिल्ली में उनका 27 साल का वनवास खत्म हुआ है। वो 5 ट्रिलियन की इकोनॉमी, सबका साथ, सबका विकास का नारा देकर सत्ता में आए हैं। पीएम मोदी के ऐसे नारों की वजह से उनका वनवास खत्म हुआ। लेकिन अब दिल्ली में विकास करने और लोगों में खुशहाली लाने के बजाय नाम बदलने के बारे में सोच रहे हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता ने आगे कहा, "उन्होंने बहनों-बेटियों को पैसे देने का वादा किया है। यमुना को कैसे साफ किया जाए, इन सबके बजाय उनके लिए पहला मुद्दा ये है कि विधानसभाओं के नाम कैसे बदले जाए। वो मुस्तफाबाद का नाम बदलने की बात कर रहे हैं, क्या लोगों ने उनको मुस्तफाबाद का नाम बदलने के लिए बहुमत दिया है? जिनके नाम बड़े और दर्शन छोटे होते हैं, वो ऐसी ओछी बात करते हैं।"
बता दें कि इससे पहले मोहन सिंह बिष्ट ने इलाके का नाम बदलने की मांग की है। उन्होंने इसकी जगह 'शिवपुरी' या 'शिव विहार' नाम सुझाया है।
मोहन सिंह बिष्ट ने रविवार को आईएएनएस से बात करते हुए कहा था, "एक तरफ 58 फीसदी लोग हैं, दूसरी तरफ 42 फीसदी। विधानसभा का नाम 42 फीसदी वाले लोगों की पसंद का कैसे हो सकता है? यह 58 फीसदी लोगों के साथ अन्याय है। यह उन बहुसंख्यक लोगों के साथ अन्याय है। मैं इस विधानसभा का नाम बहुसंख्यकों के नाम पर करवाऊंगा। विधानसभा के गठन के बाद जैसे ही पहला सत्र चालू होगा, वैसे ही मैं यह प्रस्ताव लाऊंगा कि मुस्तफाबाद विधानसभा का नाम बदलकर शिवपुरी या शिव विहार विधानसभा रखा जाएगा।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story