अन्य

'किल' में डराने वाले राघव जुयाल ने बताया उनका पहला प्यार कौन?

jantaserishta.com
6 Sept 2024 12:10 PM IST
किल में डराने वाले राघव जुयाल ने बताया उनका पहला प्यार कौन?
x
मुंबई: अभिनेता और शानदार डांसर राघव जुयाल ने कहा, कि डांस हमेशा से उनका पहला प्यार रहा है। वह आगामी फिल्म 'युधरा' में डांस करते नजर आएंगे। राघव, जिन्हें हाल ही में फिल्म 'किल' में एक नकारात्मक किरदार में दिखे और 2020 में रिलीज हुई हिट फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' में डांस करते हुए देखा गया था।
उन्होंने कहा है कि, डांस हमेशा से मेरा पहला प्यार रहा है, और 'स्ट्रीट डांसर 3डी' को रिलीज हुए चार साल हो गए है। डांस से मिलने वाली ऊर्जा, लय और दर्शकों के साथ जुड़ाव की कमी खल रही है। 'युधरा' में डांस नंबर उनके लिए इतना खास क्यों है, इस बारे में उन्होंने कहा कि यह एक अभिनेता के रूप में मेरे सफर के साथ डांस के प्रति मेरे जुनून को दिखाता है।
मैं इसे अपने प्रशंसकों के साथ साझा करने के लिए रोमांचित हूं, जो इतने धैर्यवान और सहायक रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि यह प्रदर्शन उन्हें भी उतना ही आनंद और उत्साह देगा जितना कि इसे बनाने के दौरान मुझे मिला था। 'युधरा' में खलनायक की भूमिका निभाना मेरे लिए एक और रोमांचक अध्याय है। यह डांस से बिल्कुल अलग है, फिर भी यह मेरे शिल्प के एक अलग पहलू को सामने लाता है। सिद्धांत चतुर्वेदी और मालविका मोहनन जैसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं के साथ और रवि उदयवार के निर्देशन में काम करना एक अद्भुत अनुभव रहा है।
कहते हैं कि इस फिल्म ने उन्हें प्रदर्शन के विविध पहलुओं को तलाशने का मौका दिया है। जिसमें तेज एक्शन से लेकर हाई एनर्जी नृत्य तक शामिल हैं। रवि उदयवार द्वारा निर्देशित और एक्सेल एंटरटेनमेंट के फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी द्वारा निर्मित 'युधरा' 20 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story