अन्य

अस्थाई निलंबन के बाद रबाडा को मिली खेलने की अनुमति

jantaserishta.com
6 May 2025 8:41 AM IST
अस्थाई निलंबन के बाद रबाडा को मिली खेलने की अनुमति
x
नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा को आनंदप्रद ड्रग्स के सेवन के चलते एक महीने का निलंबन झेलने के बाद दोबारा मैदान पर लौटने की अनुमति मिल गई है।
साउथ अफ्रीकी इंस्टीट्यूट फॉर ड्रग्स फ्री स्पोर्ट्स ने अपने एक बयान के जरिए पुष्टि की कि इस साल की शुरुआत में डरबन सुपर जायंट्स और एमआई केपटाउन के बीच खेले गए मैच के बाद 21 जनवरी को हुए डोपिंग टेस्ट को पास करने में रबाडा विफल रहे थे। 1 अप्रैल 2025 को जब रबाडा आईपीएल के लिए भारत में मौजूद थे तब उन्हें इस संबंध में सूचित किया गया था। 3 अप्रैल को गुजरात टाइटंस ने रबाडा की स्वदेश वापसी को लेकर कहा था कि वह निजी कारणों से दक्षिण अफ्रीका गए हैं।
साउथ अफ्रीकी इंस्टीट्यूट फॉर ड्रग्स फ्री स्पोर्ट्स के अनुसार रबाडा ने ड्रग्स के सेवन को रोकने से संबंधित जागरूकता अभियान में हिस्सा लिया है और वह बुधवार को आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस और जीटी के बीच खेले जाने वाले मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे।
रबाडा की सजा आनंदप्रद ड्रग्स के सेवन के लिए विश्व रोधी डोपिंग एजेंसी (वाडा) द्वारा दी जाने वाली सजा के अनुरूप है, पिछले वर्ष सुपर स्मैश के दौरान न्यूजीलैंड के डग ब्रेसवेल को कोकीन के सेवन के लिए ऐसी ही सजा दी गई थी। इन आनंदप्रद ड्रग्स में भांग, कोकीन, मेथामफेटामाइन और डायमार्फिन शामिल है।
हालांकि क्रिकेट बोर्ड अपने स्तर पर सजा की अवधि तय कर सकती है लेकिन इसकी उम्मीद कम ही है कि क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) रबाडा को कोई और भी सजा देगा क्योंकि शनिवार को दोपहर को बोर्ड ने इस पूरी घटना को अफसोसजनक करार दिया था। सीएसए पेशेवर मानकों को बनाए रखने की रबाडा की प्रतिबद्धता से संतुष्ट है क्योंकि सप्ताहांत में निलंबन की खबर सार्वजनिक होने के बाद रबाडा ने सीएसए से माफी मांगी थी।
रबाडा ने कहा था, "मेरी वजह से जिस किसी का भी सिर शर्म से झुक गया है मैं उन सबसे माफी मांगता हूं। मैं कभी भी क्रिकेट खेलने के विशेषाधिकार को हल्के में नहीं लूंगा। क्रिकेट खेलने का यह अधिकार मेरी व्यक्तिगत आकांक्षाओं से कहीं बढ़कर है।"
वहीं रबाडा अगले महीने खेले जाने वाले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियंशिप के फाइनल के लिए भी उपलब्ध रह सकते हैं। 2023-25 के डब्ल्यूटीसी चक्र में रबाडा 19.97 की औसत के साथ साउथ अफ्रीका के लिए सर्वाधिक 47 विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story