अन्य
दुकानों पर नेम प्लेट लगाना धार्मिक नहीं, कानून का मामला : वीएचपी प्रांत मंत्री सुरेंद्र गुप्ता
jantaserishta.com
23 July 2024 8:28 AM IST

x
नई दिल्ली: विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री सुरेंद्र गुप्ता ने कांवड़ पथ पर दुकानदारों के नेम प्लेट लगाए जाने को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा दुकानों पर नेम प्लेट लगाना धार्मिक नहीं, कानून का मामला है।
विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री सुरेंद्र गुप्ता ने आईएएनएस से बात करते हुए बताया, सुप्रीम कोर्ट में इसको लेकर बहस चलेगी। तब तक कोर्ट ने मामले को स्टे कर दिया है। यह कोई धार्मिक मुद्दा नहीं है, बल्कि शॉप एस्टेब्लिश एक्ट का मुद्दा है।
उन्होंने कहा, हर व्यापारी व हर दुकानदार को अपनी ओरिजिनल पहचान एक अच्छी जगह पर डिस्प्ले करके रखना चाहिए। क्योंकि जब हेल्थ डिपार्टमेंट या फूड डिपार्टमेंट के लोग आएंगे तो किसके नाम का चालान काटेंगे। ऐसे में यह कानून का मामला है, यह कोई धार्मिक मामला नहीं है, लोग जबरदस्ती इसको धार्मिक मामला बना रहे हैं।
सुरेंद्र गुप्ता ने बताया, दिल्ली में हमने उपराज्यपाल से मांग की है कि दिल्ली में जिस रास्ते से शिव भक्त आते हैं, उन रास्तों पर व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों के सामने अपना ओरिजिनल नेेम प्लेट लगाएं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





