अन्य
घर के बाहर नेम प्लेट लगना भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान : मनोज तिवारी
jantaserishta.com
15 Dec 2024 8:50 AM IST

x
नई दिल्ली: दिल्ली भाजपा ने कार्यकर्ताओं के घरों पर नेम प्लेट लगाने का अभियान शुरू किया है। प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विजय गोयल के आवास के बाहर पार्टी नेता स्मृति ईरानी ने एक विशेष नेम प्लेट लगाया है।
भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन ने भाजपा सांसद मनोज तिवारी के घर के बाहर नेम प्लेट लगाया।
इस दौरान मीडिया से बात करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के घर के बाहर नेम प्लेट लगना बीजेपी का एक बहुत बेहतरीन अभियान है। हमने अपने घर से इसकी शुरुआत की। राष्ट्रीय महिला मोर्चा की अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन ने आज अपने हाथों से मेरे घर के बाहर मेरे नाम की नेम प्लेट लगाई। इसके जरिये उन्होंने हमारा एक तरह से सम्मान भी किया है।
मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज (शनिवार को) लॉ इन ऑर्डर को लेकर गृहमंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखा है। अरविंद केजरीवाल को दिल्ली वालों ने जो जिम्मेदारी दी थी, वह उसकी बात ही नहीं करना चाहते। दिल्ली में गंदा पानी पीने की वजह से पिछले 10 साल में 21,000 के आसपास लोग मर गए हैं। यह सब मेडिकल रिपोर्ट में है, जिसकी वह बात नहीं करते हैं। लगातार आज हम जहरीली सांस ले रहे हैं, इस पर वह बात नहीं करते हैं।
उन्होंने 11 साल में किसी का राशन कार्ड नहीं बनाया है, दिल्ली में इसको अरविंद केजरीवाल क्यों छुपाना चाहते हैं? आज वह गैर-कानूनी तरीके से देश में आए रोहिंग्या मुसलमान के वोट को बचाने के लिए चुनाव आयोग जा रहे हैं। जिस राज्य का पूर्व मुख्यमंत्री अपराध को बढ़ावा देने लगे तो कानून-व्यवस्था की स्थिति तो जरूर खराब होगी। आप का आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में सफाया होगा और हम बड़ी जीत दर्ज करके सरकार बनाएंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





