अन्य
पुरुलिया के सांसद ने ममता सरकार पर साधा निशाना, 'बंगाल में कानून का कोई शासन नहीं'
jantaserishta.com
15 March 2025 8:56 AM IST

x
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में एक पुलिस अधिकारी पर हुए हमले को लेकर पुरुलिया सांसद ज्योतिरमॉय सिंह महतो ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "यह कुछ नया नहीं है। इससे पहले, 2021 के चुनावों के दौरान, मैंने अपनी आंखों से देखा था कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर भी हमला हुआ था।"
सांसद महतो ने पश्चिम बंगाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में कानून का कोई शासन नहीं है। उन्होंने राज्य के पुलिस मंत्री और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस्तीफा देने की मांग की। उन्होंने कहा, "अगर ममता बनर्जी इस्तीफा नहीं देतीं, तो 2026 के विधानसभा चुनावों में बंगाल की जनता उन्हें सत्ता से बाहर कर देगी।"
बता दें कि बीते बुधवार की रात बांकुड़ा जिले के सोनामुखी थाना क्षेत्र में पुलिस पर हमला हुआ था। पुलिस के अनुसार, उत्तर बेशिया इलाके में लंबे समय से अवैध बालू तस्करी हो रही थी। इसे रोकने के लिए पुलिस ने एक कैंप स्थापित किया था।
जब पुलिस और सिविक वॉलंटियर्स ने तस्करों को रोकने की कोशिश की, तो हमलावरों ने पुलिस कैंप पर हमला कर दिया। इस हमले में तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





