अन्य
शिमला विंटर कार्निवल में धमाल मचाएंगे पंजाबी गायक सतिंदर सरताज
jantaserishta.com
19 Dec 2024 9:03 AM IST

x
शिमला: हिमाचल प्रदेश में 24 दिसंबर से शुरू होने वाले विंटर कार्निवल में बॉलीवुड, पंजाबी कलाकारों के अलावा हिमाचल के कलाकार भी अपनी कला से समां बांधते नजर आएंगे। शिमला में आयोजित कार्निवल में मशहूर पंजाबी गायक सतिंदर सरताज भी शिरकत करेंगे।
शिमला में दस दिन तक चलने वाले विंटर कार्निवल में पंजाबी गायक सतिंदर सरताज के साथ ही एक शाम नाटी किंग कुलदीप शर्मा भी रंग जमाएंगे। नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने बताया कि प्रदेश के कलाकारों को भी कार्निवल में बुलाया जाएगा। ‘इंडियन आइडल’ फेम नेहा दीक्षित भी विंटर कार्निवल में शिरकत करेंगी। इसके अलावा कई बड़े बॉलीवुड और पंजाबी कलाकारों से बात की जा रही है।
सुरेंद्र चौहान ने बताया, “ विंटर कार्निवल को लेकर मुख्यमंत्री के साथ बैठक हुई है। इस बार का आयोजन भव्य और ऐतिहासिक होने जा रहा है। दस दिन तक चलने वाले विंटर कार्निवल के लिए कार्यक्रमों की सूची लगभग तैयार है। इसमें फैशन शो, बेबी शो, बुजुर्गों का फैशन शो, गायन प्रतियोगिता समेत अन्य प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा।"
चौहान ने बताया, "इसके अलावा सभी जिलों के लोक कलाकार प्रस्तुति देंगे। पुलिस और होमगार्ड बैंड की भी प्रस्तुति होगी। नगर निगम, जिला प्रशासन, भाषा एवं संस्कृति विभाग, पुलिस विभाग विंटर कार्निवल का आयोजन कर रहे हैं। इस बार का कार्निवल यादगार होगा। इसमें स्थानीय कलाकार भी अपना जलवा बिखेरेगें। खास बात है कि इस बार युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए स्पोर्ट्स एक्टिविटी भी करवाई जाएगी।"
विंटर कार्निवल से होने वाले फायदे को लेकर उन्होंने कहा, " विंटर कार्निवल से टूरिज्म को बढ़ावा मिलता है, बीते वर्ष भी 100 करोड़ से ज्यादा कमाई हुई। इस बार विंटर कार्निवाल और भी भव्य तरीके से आयोजित किया जा रहा है। इससे स्थानीय कारोबारियों को भी फायदा होगा।“
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





